RPSC Senior Teacher Hindi Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड-II हिंदी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 13 अक्टूबर 2026 को हिंदी विषय की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कटऑफ से संबंधित दस्तावेज जारी किए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

प्रोविजनल लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए 17 अक्टूबर से विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

RPSC Senior Teacher Result 2026: मुख्य जानकारी

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

राजस्थान सीनियर टीचर हिंदी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट या न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. सामने दिख रहे Senior Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2025 (Hindi) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ‘Result Preamble and Cutoff Marks (Provisional List for Eligibility Checking)’ को खोलें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 6. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और उसको सेव करके रखें।

RPSC Senior Teacher DV 2026: दस्तावेज सत्यापन में क्या करना होगा?

विस्तृत आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

विस्तृत आवेदन फॉर्म की दो प्रिंट कॉपी

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र और मार्कशीट

पहचान पत्र

श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

अन्य जरूरी प्रमाणपत्र और उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां

दस्तावेज सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की जानकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर की ओर से दी जाएगी।