रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। जून-जुलाई 2025 में आयोजित PET और PMT टेस्ट में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह इस फाइनल रिजल्ट को आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं जो इस भर्ती अभियान के आखिरी चरण में शामिल होंगे।

कुल 4660 रिक्तियों के आयोजित हुई थी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4660 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमें से कॉन्स्टेबल के लिए 4208 पद निर्धारित किए गए हैं तो वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए 452 पद निर्धारित हैं। रेलवे ने RPF कांस्टेबल और SI भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2024 से 14 मई, 2024 तक चलाई थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में इसकी परीक्षा हुई थी। जून-जुलाई 2025 में इस भर्ती अभियान का फिजिकल टेस्ट आयोजित हुआ था।

RRB Group D Answer Key: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

कैसे डाउनलोड करें Final Result की पीडीएफ फाइल

आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के फाइनल रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट होमपेज पर रिजल्ट्स / रिक्रूटमेंट रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं।

अब “RPF कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026” या “RPF कांस्टेबल रिजल्ट PDF” वाला लिंक ढूंढें।

रिजल्ट PDF डॉक्यूमेंट खोलने के लिए फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगा, जिसमें आमतौर पर क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट या मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।

PDF को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें ताकि आप भविष्य में देख सकें।

PDF में सर्च फंक्शन का इस्तेमाल करके देखें कि आप चुने गए हैं या नहीं।

अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या अपॉइंटमेंट जैसे आगे के स्टेज के लिए जरूरत हो तो रिजल्ट/मेरिट लिस्ट की एक कॉपी प्रिंट कर लें।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी जरूरी प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।