RMS Result 2026 Class 6 and 9: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में जो स्टूडेंट शामिल हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in और apply-delhi.nielit.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ इस प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू राउंड के लिए जिन स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ है उनके लिए कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं।

कब हुई थी यह परीक्षा?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से आयोजित किया गया था। यह परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को हुई थी। परीक्षा के बाद 11 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी की गईं जिस पर स्टूडेंट ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्हीं आपत्तियों के आधार पर जारी किया गया रिजल्ट तैयार किया गया है। RMS ने कैंडिडेट्स के रिजल्ट के साथ इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कट-ऑफ मार्क्स की घोषणा भी की है और इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं।

RRB ALP Admit Card: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का अपडेट, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

कट ऑफ मार्क्स कैटेगिरी वाइज

RMS की कक्षा 6वीं के लिए कट-ऑफ मार्क्स कैटेगरी और जेंडर के हिसाब से अलग-अलग जारी हुए हैं। JCOs और OR (जनरल) कैटेगरी में, लड़कों के लिए कट-ऑफ 129 और लड़कियों के लिए 132 है, जबकि सिविलियन (जनरल) के लिए, यह लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 138 है। SC और ST जैसी रिज़र्व्ड कैटेगरी में, कट-ऑफ तुलना में कम है। किल्ड इन एक्शन कैटेगरी में भी खास ध्यान दिया गया है, जिसमें लड़कों के लिए कट-ऑफ 84 और लड़कियों के लिए 90 है।

वहीं कक्षा 9वीं के लिए सिविलियन कैटेगरी में जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ लड़कों के लिए 167 और लड़कियों के लिए 173 है। JCOs और OR (जनरल) के लिए, कट-ऑफ लड़कों के लिए 149 और लड़कियों के लिए 155 है। कुछ कैटेगरी में, खासकर ऑफिसर्स और सिविलियन कैटेगरी के तहत SC और ST में लड़कियों के लिए, सीटें खाली न होने के कारण NA मार्क की गई हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 2026–27 सेशन के लिए सभी RMS स्कूलों में कुल 507 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें क्लास VI में 358 सीटें और क्लास IX में 149 सीटें हैं। किल्ड इन एक्शन कैटेगरी के तहत वैकेंसी एक्स्ट्रा हैं और इस टोटल में शामिल नहीं हैं।