राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रीट परीक्षा का परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER), अजमेर द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में उपस्थित रहने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
RBSE 12th Result 2026: LIVE Updates
कब जारी हो सकता है रीट 2026 रिजल्ट?
रीट परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की कोई आधिकारिक तारीख तो अभी बोर्ड की ओर से साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के फर्स्ट वीक में यह रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने वालों को पेपर 1 और/या पेपर 2 के लिए REET क्वालिफाइड घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट वैलिड क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके अपना REET स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।
UGC ने राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी को दिया फर्जी करार, यहां की डिग्री से नहीं मिलेगी कहीं नौकरी
9.50 लाख से अधिक कैंडिडेट्स को है रिजल्ट का इंतजार
इस साल REET परीक्षा के लिए कुल 1731 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 9.50 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। 17 से 20 जनवरी के बीच आयोजित रीट मेन्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट की एक मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उस मेरिट में जो उम्मीदवार जगह बनाएंगे उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया होने के बाद फाइनल अपॉइंटमेंट मेरिट और रिजर्वेशन नियमों के तहत होगी।
रीट 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
REET Mains 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर “Results” टैब पर क्लिक करें।
“REET Mains Result 2026 (Level 1/Level 2)” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट वाली PDF में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
भविष्य के लिए इस पीडीएफ फाइल का प्रिंट आउट निकाल लें।
