माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी में है। आरबीएसई के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि आरबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2026 को 20 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। इसके बाद आरबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026 को भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।
हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जैसे ही आधिकारिक तारीख की घोषणा होगी, छात्र इसे बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।
कहां चेक करें Rajasthan Board Result 2026
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइटों पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके जरिए छात्र अपने रोल नंबर से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इस बार इतिहास बना सकता है राजस्थान बोर्ड
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के लगभग दो महीने बाद परिणाम जारी करता है। लेकिन इस साल बोर्ड रिजल्ट को मार्च में ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने वाला राज्य बन सकता है। अब तक बिहार बोर्ड सबसे पहले परिणाम घोषित करने के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस साल आरबीएसई उसकी टाइमलाइन को भी पीछे छोड़ सकता है।
RBSE 10th, 12th Result 2026 कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब RBSE Secondary Result 2026 या RBSE Senior Secondary Result 2026 का विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: नकल रोकने के लिए विशेष फ्लाइंग टीमें
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कई विशेष फ्लाइंग टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों का काम परीक्षा के दौरान अचानक निरीक्षण करना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करना था। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इन टीमों की वजह से परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने में मदद मिली।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: बोर्ड प्रशासन ने विशेष योजना बनाई
राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के दौरान करीब 175 अलग-अलग प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा संचालन के लिए बोर्ड प्रशासन ने विशेष योजना बनाई थी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने तक हर चरण पर कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से किया जा रहा है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कितने परीक्षा केंद्रों पर हुए बोर्ड एग्जाम
राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष पूरे राज्य में कुल 6195 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों का उपयोग किया गया। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन
अगर कोई छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जाती है। छात्र निर्धारित शुल्क देकर अपने किसी भी विषय की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीचेकिंग के बाद जो अंक प्राप्त होते हैं, वही अंतिम माने जाते हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: एक या दो विषय में फेल होने पर क्या है विकल्प
जो छात्र पास एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से अपना परिणाम सुधारने का अवसर भी देता है। कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद छात्र अगले शैक्षणिक सत्र में आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र किसी विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश विषयों की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। अब केवल अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का काम चल रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम कब होगा जारी
आरबीएसई वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 में इस साल कुल 4,122 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा भी राजस्थान बोर्ड की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल है। बोर्ड प्रशासन ने इन परीक्षाओं के संचालन के लिए अलग से व्यवस्थाएं की थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, सभी परीक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी होते ही परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: प्रवेशिका परीक्षा का रिजल्ट कब ?
राजस्थान बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा 2026 में इस वर्ष कुल 7,811 छात्रों ने भाग लिया। यह परीक्षा भी मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन एक ही समयावधि में किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्रों पर भेजा गया है। इसके बाद शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन का काम किया जा रहा है। बोर्ड का प्रयास है कि सभी परीक्षाओं का परिणाम समय पर जारी किया जाए।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: परीक्षा केंद्रों पर थी कड़ी निगरानी
बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। अब परीक्षाएं समाप्त होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सभी विषयों की कॉपियां जांचने के बाद परिणाम घोषित करने की तैयारी की जाएगी।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कितने छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 9,09,087 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन छात्रों की परीक्षाएं भी 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: जल्द जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से परिणाम देख सकेंगे।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कितने छात्रों ने दी 10वीं की परीक्षा
आरबीएसई बोर्ड माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी बड़ी है। इन छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कब हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। पूरे प्रदेश में हजारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: पूरी हुई कॉपियों की जांच
आरबीएसई बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द ही अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: बोर्ड सचिव ने दी बड़ी अपडेट
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को सफलतापूर्वक समाप्त हो गई हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा संचालन और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड इस वर्ष कक्षा 10वीं का परिणाम 20 मार्च 2026 तक जारी करने की तैयारी कर रहा है। राज्यभर में लाखों छात्र अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: जनसत्ता पर मिलेगी लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत, टॉपर्स और पूरी जानकारी तुरंत अपडेट की जाएगी। छात्र इस पेज को रिफ्रेश करते रहें ताकि उन्हें रिजल्ट से जुड़ी हर नई जानकारी सबसे पहले मिल सके।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद जरूरी दस्तावेज
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्रों को मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जरूरत होगी।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ जारी होगी मेरिट लिस्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और जिला स्तर के टॉपर्स की जानकारी भी जारी कर सकता है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट डेट का इंतजार
छात्र और अभिभावक दोनों ही राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट Jansatta.com/education पर मिलेगी।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा
बोर्ड के अनुसार अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: स्कूलों में भी लगेगा रिजल्ट
राजस्थान के कई स्कूलों में छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट की सूची नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जाती है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: टॉपर्स की सूची भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ राजस्थान बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: करियर काउंसलिंग की जरूरत
रिजल्ट के बाद कई छात्र करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों से काउंसलिंग लेना फायदेमंद हो सकता है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: फेल होने पर क्या करें
अगर कोई छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से वह दोबारा मौका पा सकता है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी
राजस्थान बोर्ड में अंक के आधार पर ग्रेड भी दिए जाते हैं, जिससे छात्र की शैक्षणिक स्थिति समझने में आसानी होती है।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रीवैल्यूएशन में क्या होता है
रीवैल्यूएशन प्रक्रिया में छात्र की उत्तर पुस्तिका दोबारा जांची जाती है। इससे अंक बढ़ भी सकते हैं और कम भी हो सकते हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: 10वीं के बाद विषय कैसे चुनें
राजस्थान बोर्ड 10वीं पास करने के बाद छात्र अपनी रुचि और करियर के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकते हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद कॉलेज एडमिशन
12वीं पास करने के बाद छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RBSE Result 2026 LIVE Updates: कितने छात्रों ने दी परीक्षा
हर साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल होते हैं। इस साल भी 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने इन बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
