बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज (24 मार्च 2026) जारी कर दिया गया। यह रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित हुआ। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 26 लाख से अधिक बच्चे RBSE क्लास 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 10,68,078 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक राजस्थान के 6,195 सेंटर्स पर आयोजित हुई थी।
RBSE 10th Result 2026 Declared LIVE Updates: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स इन प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
– rajeduboard.rajasthan.gov.in
– DigiLocker
– education.indianexpress.com
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: इस साल कितना रहा 5वीं और 8वीं पासिंग प्रतिशत?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 97.75% छात्र पास हुए हैं जबकि 8वीं में कुल 97.01% छात्र/छात्राएं पास हुई हैं।
RBSE 10th Result 2026 Live: 2022 के बाद सबसे अधिक रहा इस साल 10वीं का पास प्रतिशत
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत पिछले 5 साल में सबसे अधिक रहा है। 2021 में 99.56 फीसदी बच्चे पास हुए थे। उसके बाद 2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2026: 94.23 प्रतिशत
2025: 93.60 प्रतिशत
2024: 93.04 प्रतिशत
2023: 90.49 प्रतिशत
2022: 82.89 प्रतिशत
2021: 99.56 प्रतिशत
2020: 80.63 प्रतिशत
2019: 79.9 प्रतिशत
2018: 79.86 प्रतिशत
RBSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है राजस्थान 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Class 10th RBSE Result 2026 लिंक सर्च करें।
अब मांगी गई जानकारी को वहां दर्ज करें और Submit करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 8th Class Supplementary Exam 2026: 8वीं के लिए जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
राजस्थान बोर्ड क्लास 8 के लिए कुल 38,276 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री कैटेगरी में रखा गया है। ये स्टूडेंट्स एक या उससे ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं। उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इन स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई 2026 में होगा।
RBSE 5th and 8th Class Result 2026 Out: 8वीं के रिजल्ट के टॉप 5 जिले
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। 8वीं क्लास में कुल 97.01 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। 8वीं क्लास के पास पर्सेंटेज के मामले में सीकर जिले ने टॉप किया है। अजमेर दूसरे स्थान पर है। यहां देखें 8वीं रिजल्ट 2026 के टॉप 5 जिले।
सीकर
अजमेर
झुंझुनू
डीडवाना-कुचामन
भरतपुर
RBSE Result 2026 LIVE: डिवीजन वाइज पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। यहां डिवीजन वाइज रिजल्ट देख सकते हैं।
फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 5,55,588
सेकंड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 3,60,554
थर्ड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 7,20,000
RBSE 5th, 8th and 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने दी स्टूडेंट्स को बधाई
शिक्षा मंत्री ने दी छात्रों को बधाई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
RBSE Result 2026 LIVE: डिवीजन वाइज पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। यहां डिवीजन वाइज रिजल्ट देख सकते हैं।
फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 5,55,588
सेकंड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 3,60,554
थर्ड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 7,20,000
RBSE 10th Result 2026: ओवरऑल कैसा रहा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026, मंगलवार को जारी कर दिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने अजमेर स्थित कार्यालय से बोर्ड परिणाम जारी किए।
इस साल 10वीं कक्षा में कुल 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले 1.7% अच्छा रिजल्ट रहा है। पिछले साल 10वीं में 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90% और छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% रहा है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: सीकर की चेष्टा शर्मा ने किया 10वीं में टॉप
RBSE ने कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा का नाम जारी कर दिया है। पूरे राज्य में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रिंस स्कूल, सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया।
RBSE Board Exam Result Out: मुख्यमंत्री ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई
राजस्थान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा है कि आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
RBSE 10th Result 2026 Declared LIVE Updates: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स इन प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
– rajeduboard.rajasthan.gov.in
– DigiLocker
– education.indianexpress.com
Rajasthan Board 10th Result 2026 Out: इस साल 94.23 प्रतिशत स्टूडेंटस पास
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1.7% बेहतर हुआ है। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 93.60 फीसदी था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE:कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। 5वीं 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें और 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी क्षण जारी किया जा सकता है। करीब 9 लाख बच्चे रिजल्ट के इतंजार में हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर लड़कियों का पास प्रतिशत था लड़कों से ज्यादा
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी रहा था।
Shala Darpan 5th 8th Result 2026 LIVE: शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट दोनों एकसाथ आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। परिणाम Shala Darpan Result Website पर जारी होगा। छात्र छात्राएं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर लड़कियों का पास प्रतिशत था लड़कों से ज्यादा
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी रहा था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी अग्रिम शुभकामनाएं
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए कहा है, ‘सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!’
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: स्कोरकार्ड में स्टूडेंट्स को मिलेगी यह जानकारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन जाकर प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। उस मार्कशीट में स्टूडेंट्स को नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
स्टूडेंट का नाम
रोल नंबर
मां और पिता का नाम
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
टोटल मार्क्स
ग्रेड/ प्रतिशत
पास स्टेटस
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: मार्च में पहली बार जारी हो रहा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च महीने में पहली बार जारी किया जा रहा है। बोर्ड के 69 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में आएगा। इससे पहले 10वीं का परिणाम आमतौर पर मई महीने में जारी होता था।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रोल नंबर के जरिए चेक होगा रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 8वीं क्लास का रिजल्ट रोल नंबर के जरिए चेक होगा। इसके अलावा कोई और तरीका रिजल्ट चेक करने का नहीं है। रिजल्ट चेक करने के लिए rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: अगले साल से दो बार होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान अगले साल यानी 2027 से सीबीएसई की तरह कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहला सेशन फरवरी में और फिर दूसरा सेशन मई में आयोजित होगा। बोर्ड ने इस प्रपोजल को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: 10वीं का रिजल्ट 24 दिन में हो रहा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही इतिहास भी रचने जा रहा है। दरअसल, बोर्ड 24 दिन के अंदर ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। यह अपने आप में इतिहास है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी होगा। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई थी।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: पिछले साल 10वीं में किसने किया था टॉप?
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं की टॉपर नागौर जिले की पूजा भादू ने टॉप किया था। पूजा को 600 में से 597 अंक (99.5%) प्राप्त हुए थे।
पूजा के अलावा वंदना चौधरी, शीतल जांगिड़ और वंदना तंवर ने भी 99.50% अंक हासिल किए थे।
यह हैं पिछले साल के टॉपर्स
पूजा भादू: (99.5%)
शीतल जांगिड़: 99.50%
वंदना चौधरी: 99.50%
वंदना तंवर: 99.50%
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: 24 दिन बाद ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा RBSE बोर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही इतिहास भी रचने जा रहा है। दरअसल, बोर्ड 24 दिन के अंदर ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। यह अपने आप में इतिहास है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी होगा। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई थी।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: 1 बजे जारी होगा 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज, दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसी के साथ घोषित होगा। यानी 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी 1 बजे ही जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम जारी किए जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना 10वीं का रिजल्ट और rajshaladarpan.nic.in पर 5वीं और 8वीं का रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
RBSE 5th, 8th and 10th Result 2026 LIVE: 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 24 मार्च 2026 यानि कि आज कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।

