राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) ने शनिवार को शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस साल आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 14 मई से लेकर 16 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इन तीन दिनों में यह एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होंगे। इन परीक्षाओं में वहीं स्टूडेंट शामिल होंगे जो मुख्य परीक्षा परिणाम में सभी विषयों में पास नहीं हो पाए।

रिजल्ट सुधारने का मिलेगा मौका

इस शेड्यूल में कई कैटेगरी के स्टूडेंट्स शामिल हैं — सेकेंडरी, वोकेशनल, प्रवेशिका, और स्पेशल नीड्स वाले बच्चे (CwSN) — और इसमें कोर एकेडमिक्स से लेकर वोकेशनल ट्रेड तक कई सब्जेक्ट शामिल हैं। जिस किसी भी 10वीं या 12वीं के स्टूडेंट ने 1 या 2 सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं किए हैं वह इन परीक्षाओं में बैठने के पात्र हैं। ऐसे छात्र इन परीक्षाओं के जरिए अपनी रिजल्ट को सुधार पाएंगे।

Goa Board 10th Result 2026: आज जारी होगा गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, gbshse.in पर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड होगी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा शेड्यूल

दिनांकविषय
14 मईहिंदी (अनिवार्य), अंग्रेजी (अनिवार्य), संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र, कृषि विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान
15 मईकंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, गणित, ड्राइंग, संगीत, और विभिन्न भाषाएं एवं व्यावसायिक विषय
16 मईव्यावसायिक विषय — ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, आईटी एंड आईटीईएस (IT & ITES), रिटेल, सुरक्षा, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबिंग, टेलीकॉम, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, टूरिज्म, और अन्य

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं/प्रवेशिका / वोकेशनल और CwSN उम्मीदवारों की सप्लीमेंट्री परीक्षा शेड्यूल

दिनांकविषय
14 मईअंग्रेजी (अनिवार्य)
15 मईहिन्दी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती), संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र
16 मईव्यावसायिक विषय (Vocational Subjects) — आईटी (IT), रिटेल, हेल्थ केयर, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सुरक्षा, पर्यटन, बैंकिंग, कृषि, और अन्य

छात्रों के लिए बोर्ड के कुछ जरूरी दिशानिर्देश

एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स समय का खास ध्यान रखें। परीक्षा की तारीख और समय का विशेष ध्यान रखें।

यदि परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होता है, तो इसकी सूचना समाचार पत्र और बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

दिव्यांग परीक्षार्थियों (CwSN) के लिए रियायतें:

RPWD एक्ट 2016 के तहत आने वाली विभिन्न श्रेणियों (जैसे दृष्टिहीन, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म आदि) के परीक्षार्थियों को, जो 40% या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, उन्हें प्रश्न पत्र हल करने के लिए 1 घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

नियमानुसार ऐसे परीक्षार्थियों को श्रुतलेखक (Scribe) की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अधिगम अक्षम (Learning Disability) परीक्षार्थियों के लिए ‘माइल्ड केसेज’ में एक घंटा अतिरिक्त समय और ‘मॉडरेट एवं सीवियर केसेज’ में श्रुतलेखक देय होगा।

बोर्ड द्वारा नियुक्त अधिकारियों को परीक्षार्थी की तलाशी लेने का अधिकार होगा। इसमें किसी भी प्रकार की बाधा डालना ‘दुराचरण’ माना जाएगा।

एग्जाम सेंटर पर प्रतिबंधित वस्तुएं

एग्जामिनेशन हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित है।