राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 24 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी हुए। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में जो छात्र/छात्राएं उपस्थित हुए थीं वह सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें RBSE Result 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
स्टेप 1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RBSE Result 2026 LIVE: डिवीजन वाइज पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। यहां डिवीजन वाइज रिजल्ट देख सकते हैं।
फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 5,55,588
सेकंड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 3,60,554
थर्ड डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या- 7,20,000
RBSE 10th Result 2026: ओवरऑल कैसा रहा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026, मंगलवार को जारी कर दिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने अजमेर स्थित कार्यालय से बोर्ड परिणाम जारी किए।
इस साल 10वीं कक्षा में कुल 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले 1.7% अच्छा रिजल्ट रहा है। पिछले साल 10वीं में 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90% और छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% रहा है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: सीकर की चेष्टा शर्मा ने किया टॉप
RBSE ने कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा का नाम जारी कर दिया है। पूरे राज्य में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रिंस स्कूल, सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया।
RBSE 10th Result 2026: मुख्यमंत्री ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई
राजस्थान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा है कि आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
Rajasthan Board 10th Result 2026 Live: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर जो स्टूडेंट मार्कशीट प्राप्त करेंगे वह प्रोविजनल मार्कशीट होगी। ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से ही प्राप्त होगी। स्टूडेंट्स को क्लास 10 RBSE रिजल्ट मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी लेने के लिए अपने-अपने स्कूलों से संपर्क करना होगा।
RBSE 10th Result 2026 Live: सीकर की चेष्टा शर्मा ने किया टॉप
RBSE ने कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा का नाम जारी कर दिया है। पूरे राज्य में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रिंस स्कूल, सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया।
RBSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है राजस्थान 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Class 10th RBSE Result 2026 लिंक सर्च करें।
अब मांगी गई जानकारी को वहां दर्ज करें और Submit करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 Live: कितने छात्रों ने पास की 10वीं बोर्ड की परीक्षा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में इस साल कुल 988520 छात्र पास हुए हैं। इनमें 516381 लड़के हैं जबकि 472139 छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है।
RBSE 10th Result 2026 Live: 2022 के बाद सबसे अधिक रहा इस साल 10वीं का पास प्रतिशत
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत पिछले 5 साल में सबसे अधिक रहा है। 2021 में 99.56 फीसदी बच्चे पास हुए थे। उसके बाद 2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2026: 94.23 प्रतिशत
2025: 93.60 प्रतिशत
2024: 93.04 प्रतिशत
2023: 90.49 प्रतिशत
2022: 82.89 प्रतिशत
2021: 99.56 प्रतिशत
2020: 80.63 प्रतिशत
2019: 79.9 प्रतिशत
2018: 79.86 प्रतिशत
RBSE 10th Result 2026 Declared LIVE Updates: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स इन प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
– rajeduboard.rajasthan.gov.in
– DigiLocker
– education.indianexpress.com
RBSE 10th Result 2026 Declared LIVE: लड़कियों का पास प्रतिशत इस साल भी ज्यादा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.20 फीसदी रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 परसेंट रहा है।
Rajasthan Board 10th Result 2026 Out: इस साल 94.23 प्रतिशत स्टूडेंटस पास
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1.7% बेहतर हुआ है। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 93.60 फीसदी था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अभी आधिकारिक वेबसाइट डाउन है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह डिजिलॉकर पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE Class 10th Result - पिछले साल के Toppers के नाम
1. भावना - 99.67%
2. पूजा भादू - 99.50%
3. वंदना तंवर - 99.50%
4. श्रेया प्रजापति - 99.17%
5. प्रियांशु शर्मा - 99.17%
6. जयेश सोनी - 98.81%
7. विकास वर्मा - 98.17%
8. यशिता कुमावत - 97.83%
RBSE 10th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट हुई डाउन
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अभी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in ओपन नहीं हो रही है। छात्र थोड़ा धैर्य रखें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE:जारी हो गया 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 94.23 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी क्षण जारी किया जा सकता है। करीब 9 लाख बच्चे रिजल्ट के इतंजार में हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा ईनाम
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लैपटॉप या स्कूटी जैसे पुरस्कार दिए जा सकते हैं।
इंदिरा प्रियदर्शिनी/पद्माक्षी पुरस्कार के तहत कक्षा 10 में अव्वल आने वाली छात्राओं को ₹50,000 या उससे अधिक की पुरस्कार राशि मिल सकती है, और जिला स्तर पर भी छात्र सम्मानित हो सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल सीकर जिला रहा था टॉप पर
2025 में राजस्थान का सीकर जिला 10वीं के परीक्षा परिणाम में सबसे टॉप पर रहा था। इस जिले का रिजल्ट 97.56 फीसदी रहा था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर लड़कियों का पास प्रतिशत था लड़कों से ज्यादा
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी रहा था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा था 10वीं का पासिंग प्रतिशत
2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 10,71,460 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से लगभग 1,002,453 छात्र पास हुए थे। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 93.60 फीसदी रहा था।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी अग्रिम शुभकामनाएं
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए कहा है, 'सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!'
rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
2025 में कुल 93.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
2024 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 93.04 फीसदी था।
2023 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.49 फीसदी था।
2022 में 10वीं का पास प्रतिशत 82.89 फीसदी था।
2021 में 99.56 फीसदी था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इस साल जल्दी क्यों जारी हो रहा 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस साल 2 महीने पहले जारी किया जा रहा है और इसकी वजह ये है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करेगा जो हर साल जुलाई में शुरू होता था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: मार्च में पहली बार जारी हो रहा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च महीने में पहली बार जारी किया जा रहा है। बोर्ड के 69 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में आएगा। इससे पहले 10वीं का परिणाम आमतौर पर मई महीने में जारी होता था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: अगले साल से दो बार होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान अगले साल यानी 2027 से सीबीएसई की तरह कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहला सेशन फरवरी में और फिर दूसरा सेशन मई में आयोजित होगा। बोर्ड ने इस प्रपोजल को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ10 लिखें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें।
इसके बाद यह मैसेज 5676750 या 56263 पर भेज दें।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही आपको आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर मिल जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: नागौर की पूजा ने पिछले साल किया था टॉप
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं की टॉपर नागौर जिले की पूजा भादू ने टॉप किया था। पूजा को 600 में से 597 अंक (99.5%) प्राप्त हुए थे।
पूजा के अलावा वंदना चौधरी, शीतल जांगिड़ और वंदना तंवर ने भी 99.50% अंक हासिल किए थे।
यह हैं पिछले साल के टॉपर्स
पूजा भादू: (99.5%)
शीतल जांगिड़: 99.50%
वंदना चौधरी: 99.50%
वंदना तंवर: 99.50%
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: 24 दिन बाद ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा RBSE बोर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही इतिहास भी रचने जा रहा है। दरअसल, बोर्ड 24 दिन के अंदर ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। यह अपने आप में इतिहास है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी होगा। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई थी।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Update: 1 बजे जारी होगा 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज, दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसी के साथ घोषित होगा। यानी 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी 1 बजे ही जारी कर दिया जाएगा।
