राजस्थान में इस साल कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले 3 दिन के अंदर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी किए जाने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने 10वीं के रिजल्ट से एक दिन पहले मीडिया को यह बताया था कि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी हो जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: Live Updates

पहली बार मार्च में जारी होगा रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान बोर्ड इस साल एक नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। दरअसल, 69 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मार्च में जारी हो रहा है और इसकी वजह ये है कि 1 अप्रैल से राजस्थान बोर्ड का नया एकेडमिक सेशन शुरूहो रहा है। आरबीएसई ने 24 मार्च को कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है और अब 12वीं का रिजल्ट भी 31 मार्च से पहले जारी किए जाने की प्रबल संभावना है। हर साल राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई के महीने में घोषित किए जाते रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां करें चेक?

आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को इंडियन एक्सप्रेस एजुकेशन पोर्टल और जनसत्ता एजुकेशन पर भी रिजल्ट से जुड़ा अपडेट मिलेगा। इस साल इंटर की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित हुई थी।

पिछले पांच साल में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

सालरिजल्ट की तारीख
202522 मई
202420 मई
2023साइंस और कॉमर्स- 19 मई, आर्ट्स- 25 मई
2022साइंस और कॉमर्स: 1 जून आर्ट्स: 6 जून
202124 जुलाई, शाम 4 बजे