RBSE Rajasthan Board 10th Class Result Released: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान ने 24 मार्च 2026, मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। इस साल 10,68,078 स्टूडेंट्स 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे जिसमें से 988520 छात्रों ने इस परीक्षा को पास किया है। इस हिसाब से 2026 का कुल पासिंग प्रतिशत 94.23 फीसदी रहा।

सीकर की चेष्टा शर्मा ने किया टॉप

RBSE ने कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा का नाम जारी कर दिया है। पूरे राज्य में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रिंस स्कूल, सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया।

कहां और कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स के पास ये विकल्प हैं-

rajeduboard.rajasthan.gov.in

– DigiLocker

– education.indianexpress.com

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: “RBSE Secondary 2026 Result” चुनें

स्टेप 4: अब जरूरी फील्ड में RBSE Class 10 रोल नंबर डालें

स्टेप 5: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप 6: RBSE Class 10 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

स्टेप 7: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें

डिजिलॉकर और हमारी सहयोगी वेबसाइट पर चेक करें परिणाम

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर Class 10th RBSE Result 2026 लिंक सर्च करें। अब मांगी गई जानकारी को वहां दर्ज करें और Submit करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर जाकर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2021 के बाद सबसे अधिक रहा इस साल 10वीं का पास प्रतिशत

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत पिछले 5 साल में सबसे अधिक रहा है। 2021 में 99.56 फीसदी बच्चे पास हुए थे। उसके बाद 2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

2026: 94.23 प्रतिशत

2025: 93.60 प्रतिशत

2024: 93.04 प्रतिशत

2023: 90.49 प्रतिशत

2022: 82.89 प्रतिशत

2021: 99.56 प्रतिशत

2020: 80.63 प्रतिशत

2019: 79.9 प्रतिशत

2018: 79.86 प्रतिशत