राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से विषयवार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
मॉडल पेपर जारी होने से विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रारूप, प्रश्नपत्र की संरचना और समय प्रबंधन का अभ्यास करने में मदद मिलेगी। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं।
RBSE Model Paper 2027: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
| परीक्षा | राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 |
| कक्षाएं | 10वीं और 12वीं |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| मॉडल पेपर की स्थिति | जारी |
| उपलब्ध फॉर्मेट | |
| डाउनलोड शुल्क | निःशुल्क |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के कौन-कौन से मॉडल पेपर जारी हुए?
RBSE ने अलग-अलग परीक्षा श्रेणियों के लिए मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए हैं। विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार संबंधित पेपर चुन सकते हैं।
| परीक्षा श्रेणी | मॉडल पेपर |
|---|---|
| माध्यमिक | कक्षा 10वीं |
| प्रवेशिका | प्रवेशिका परीक्षा |
| वरिष्ठ उपाध्याय | वरिष्ठ उपाध्याय |
| वरिष्ठ माध्यमिक कला | कक्षा 12वीं कला |
| वरिष्ठ माध्यमिक विज्ञान | कक्षा 12वीं विज्ञान |
| सीनियर सेकेंडरी वाणिज्य | कक्षा 12वीं कॉमर्स |
| वरिष्ठ माध्यमिक कृषि विज्ञान | कक्षा 12वीं कृषि विज्ञान |
RBSE 10th, 12th Model Paper 2027 कैसे डाउनलोड करें?
विद्यार्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर Books/Old Papers/Model Questions विकल्प खोजें।
स्टेप 3. संबंधित सेक्शन खोलकर Model Papers 2027 का विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपनी परीक्षा श्रेणी यानी Secondary या Senior Secondary का चयन करें।
स्टेप 5. कक्षा 12वीं के विद्यार्थी अपनी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या एग्रीकल्चर के विषय साइंस चुनें।
स्टेप 6. इसके बाद संबंधित विषय के मॉडल प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 7. PDF खुलने पर उसे डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।
स्टेप 8. विद्यार्थी डाउनलोड किए गए मॉडल पेपर का प्रिंटआउट लेकर भी अभ्यास कर सकते हैं।
RBSE Board Exam 2027: अभी जारी नहीं हुई परीक्षा की तारीख
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार तारीखें देख सकेंगे।
RBSE Model Papers 2027 Class 10-12 PDF Download Direct Link
