राजस्थान में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की डेटशीट में बदलाव किया गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने एग्जाम शेड्यूल की तारीखों में बदलाव की घोषणा की है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान में अब कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 7-19 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी और रिजल्ट 25 मार्च को घोषित होगा।

1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया सेशन

आरबीएसई ने डेटशीट में यह बदलाव इसलिए किया है ताकि 2026-27 एकेडमिक सेशन समय पर शुरू हो सके। पहले कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 1 अप्रैल से प्रस्तावित थीं, लेकिन अब 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू हो जाएगा।

जम्मू कश्मीर बोर्ड एग्जाम 2026: समर जोन कश्मीर डिवीजन की डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां देखें अपडेट

आरबीएसई ने 12वीं के शेड्यूल में भी किया था बदलाव

बता दें कि राजस्थान ने हाल ही में 12वीं के दो पेपर की परीक्षा का टाइमिंग में बदला था। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा सुबह की शिफ्ट में नहीं बल्कि दोपहर में होंगी। वहीं 12वीं कंप्यूटर साइंस इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 11:45 की जगह दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।

वहीं 12वीं चित्रकला की परीक्षा 24 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से 11:45 के बजाय अब दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। स्टूडेंट्स अधिक संख्या के चलते यह फैसला लिया गया था।

कक्षा 5वीं में अब मिनिमम मार्क्स लाना जरूरी

राजस्थान बोर्ड के अधिकारियों ने क्लास 5 और क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम भी हटा दिया है। नए नियमों के मुताबिक, कक्षा 5 और कक्षा 8 के स्टूडेंट्स को अब अगली क्लास में प्रमोशन के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने होंगे। अगर कोई स्टूडेंट मिनिमम पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

45 दिन में इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मिलेगा विकल्प

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई स्टूडेंट मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे 45 दिनों के अंदर इम्प्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। नए सिस्टम के लागू होने से स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स की अकाउंटेबिलिटी बढ़ेगी। डिपार्टमेंट्स ने एक बयान में कहा है कि इससे पढ़ाई की बेहतर मॉनिटरिंग होगी और स्टूडेंट्स का एकेडमिक लेवल बेहतर होगा।