माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और जल्द ही नतीजों को भी जारी किया जाएगा। आरबीएसई के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2026, 20 मार्च के दिन जारी किया जा सकता है, जिसके बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 को भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

हालांकि, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तारीख पर मुहर, ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही लगेगी। आरबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं,जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी जाएगी।

इतिहास बनाएगा राजस्थान बोर्ड

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें,तो आरबीएसई रिजल्ट परीक्षाएं समाप्त होने के करीब 2 महीने बाद जारी किया जा जाता है लेकिन इस साल बोर्ड इस अवधि को बेहद कम करते हुए मार्च में ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो इस साल राजस्थान सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन जाएगा, जो पहले बिहार था और अपनी ही टाइमलाइन को कम करके समय से रिजल्ट जारी कर आरबीएसई का एक नया इतिहास बन बनाएगा।

कैसे चेक करें ?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सामने दिख रहे “RBSE Secondary 2026 Result” विकल्प चुनें।

स्टेप 4. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रखें।

Live Updates
09:08 (IST) 9 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट देखने के बाद क्या करें

रिजल्ट डाउनलोड करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें और अपनी पसंद के हिसाब से 11वीं में स्ट्रीम में प्रवेश के लिए प्रयास करें।

08:08 (IST) 9 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सोशल मीडिया अफवाहों से बचें

राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें और अन्य किसी लिंक या अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही जनसत्ता एजुकेशन पर विजिट करते रहें ताकि आपको लेटेस्ट जानकारी हासिल हो सके।

07:08 (IST) 9 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट से पहले तैयारी

छात्र अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद वह बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें।

23:24 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: स्कूल एडमिशन प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद 11वीं में प्रवेश के लिए स्कूल मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं।

22:52 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद करियर प्लानिंग

10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनना करियर के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसलिए छात्रों को बहुत सोच समझकर ही स्ट्रीम का चुनाव करना होगा।

22:23 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा

कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद रिजल्ट कुछ ही सप्ताह में जारी किया जाता है।

21:52 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रीचेकिंग प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के बाद रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है।

21:22 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: अगर अंक कम आए तो क्या करें

राजस्थान बोर्ड10वीं की परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर आने पर छात्र रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

20:53 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी

रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल अंक दिखाई देंगे।

20:21 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: SMS से रिजल्ट कैसे देखें

छात्र अपने मोबाइल से SMS भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए RJ10 लिखकर रोल नंबर भेजना होता है।

19:59 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में छात्र थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें या SMS से रिजल्ट देखें।

19:20 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद जरूरी दस्तावेज

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए। छात्र डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने के लिए DigiLocker का भी उपयोग कर सकते हैं।

18:58 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: आर्ट्स स्ट्रीम के अवसर

आर्ट्स स्ट्रीम में इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और समाजशास्त्र जैसे विषय शामिल होते हैं। इस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्र सिविल सेवा, पत्रकारिता और शिक्षण जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। Board of Secondary Education Rajasthan के स्कूलों में भी आर्ट्स एक लोकप्रिय विकल्प है।

18:19 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कॉमर्स स्ट्रीम के करियर विकल्प

कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले छात्र बैंकिंग, अकाउंटिंग और बिजनेस से जुड़े क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इस स्ट्रीम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। Board of Secondary Education Rajasthan के स्कूलों में भी हर साल बड़ी संख्या में छात्र कॉमर्स चुनते हैं।

17:57 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: साइंस स्ट्रीम चुनने के फायदे

साइंस स्ट्रीम लेने वाले छात्रों के पास इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च और टेक्नोलॉजी जैसे कई करियर विकल्प होते हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। Board of Secondary Education Rajasthan के कई स्कूलों में कंप्यूटर साइंस भी विकल्प के रूप में उपलब्ध है।

17:18 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 11वीं में कौन-कौन सी स्ट्रीम मिलती हैं

10वीं पास करने के बाद छात्रों को मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम मिलती हैं—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स। Board of Secondary Education Rajasthan से संबद्ध अधिकांश स्कूलों में यही तीन विकल्प उपलब्ध होते हैं। छात्र अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के आधार पर इनमें से कोई एक स्ट्रीम चुनते हैं।

16:51 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद 11वीं में एडमिशन

10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश लेते हैं। स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होती है। Board of Secondary Education Rajasthan से जुड़े स्कूलों में छात्रों को मेरिट और सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

16:17 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होता है। Board of Secondary Education Rajasthan इसके लिए निर्धारित फीस और समय सीमा तय करता है। आवेदन करने वाले छात्रों को बाद में परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी दी जाती है।

15:51 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इंप्रूवमेंट एग्जाम क्या है

कुछ छात्र पास तो हो जाते हैं लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प होता है। Board of Secondary Education Rajasthan छात्रों को अपने अंक सुधारने का मौका देता है ताकि वे बेहतर प्रतिशत हासिल कर सकें।

15:16 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कब हो सकती है कंपार्टमेंट परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त के महीने में आयोजित की जाती है। Board of Secondary Education Rajasthan रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी तारीखों की घोषणा करता है। परीक्षा के बाद कुछ ही सप्ताह में कंपार्टमेंट रिजल्ट भी जारी किया जाता है।

14:44 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कंपार्टमेंट परीक्षा क्या होती है

अगर छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। Board of Secondary Education Rajasthan आमतौर पर रिजल्ट के कुछ सप्ताह बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा करता है। इससे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में जाने का मौका मिल जाता है।

14:15 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। अगर किसी छात्र को किसी विषय में इससे कम अंक मिलते हैं तो वह उस विषय में फेल माना जाएगा। Board of Secondary Education Rajasthan ऐसे छात्रों के लिए बाद में कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है।

13:45 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “RBSE Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। Board of Secondary Education Rajasthan द्वारा जारी यह रिजल्ट ऑनलाइन प्रोविजनल होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

13:14 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। Board of Secondary Education Rajasthan हर साल इन्हीं वेबसाइट्स पर 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करता है। छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देखना होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

12:45 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कब जारी हो सकता है RBSE 10वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च के आसपास घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक Board of Secondary Education Rajasthan की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों में परिणाम मई या जून में जारी होते रहे हैं, लेकिन इस बार रिजल्ट जल्दी आने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही तारीख की घोषणा की जा सकती है।

11:50 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब लाखों छात्रों को परिणाम का इंतजार है। Board of Secondary Education Rajasthan द्वारा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक परीक्षा आयोजित की गई थी। अब कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा होने की जानकारी मिल रही है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए जा सकते हैं।

11:15 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: RBSE 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट इस लाइव ब्लॉग में लगातार जोड़ी जा रही है। जैसे ही Board of Secondary Education Rajasthan रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित करेगा, यहां तुरंत अपडेट किया जाएगा। छात्र और अभिभावक ताजा जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

10:15 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के दिन क्या रखें ध्यान

रिजल्ट वाले दिन छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और इंटरनेट कनेक्शन तैयार रखना चाहिए। इससे रिजल्ट चेक करने में आसानी होगी। Board of Secondary Education Rajasthan के अनुसार रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।

09:30 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद कॉलेज और स्कूल एडमिशन

10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया रिजल्ट के तुरंत बाद शुरू हो जाती है। Board of Secondary Education Rajasthan से संबद्ध स्कूलों में भी मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

08:45 (IST) 8 Mar 2026

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत करें ये काम

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सबसे पहले अपने अंक और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। Board of Secondary Education Rajasthan ऐसे मामलों में सुधार की प्रक्रिया भी उपलब्ध कराता है।