राजस्थान में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षा तो समाप्त हो गई हैं, लेकिन 12वीं की परीक्षा 12 मार्च तक चलेंगी। इस बीच बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) ने आंसर शीट इवैल्यूएशन प्रोसेस ऑफिशियली शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने कॉपियों की जांच शुरू कर दी है जो करीब 2 महीने तक चलेगी। इवैल्यूएशन प्रोसेस खत्म हो जाने के बाद बोर्ड के अधिकारी स्टूडेंट्स को इन्फॉर्म करेंगे। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद जारी होगा रिजल्ट
आरबीएसई के शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं की 12 फरवरी से 11 मार्च तक निर्धारित थी। 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं, लेकिन 12वीं की परीक्षा अभी चल रही हैं। परीक्षा खत्म होने से पहले ही बोर्ड ने कॉपियों की जांच शुरू कर दी है। रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट मई के आखिरी में जारी किया जाएगा।
इस वेबसाइट पर जारी किया जाएगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट शामिल होंगे वह रिजल्ट के लिए या रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर पाएंगे और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
कितने मार्क्स वाला स्टूडेंट होगा पास?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट शामिल होंगे उन्हें पास होने के लिए कम से कम हर सब्जेक्ट में 33 परसेंट मार्क्स और कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत क्वालिफाई मार्क्स लाने की जरूरत होगी। जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट क्लियर नहीं कर पाते हैं वे अपना एकेडमिक सेशन बचाने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। वहीं, जो दो से ज्यादा सब्जेक्ट में क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं, उन्हें फिर से उसी क्लास में पढ़ना होगा।
