Rajasthan Board 10th Result Date: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) की साल 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को सुखद और सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं, जिसके बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा संचालन, परीक्षार्थियों की संख्या और आरबीएसई रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बोर्ड इस वर्ष सैकेंडरी (10वीं) परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 तक जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, वर्ष 2027 से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार फरवरी और मई में आयोजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है।
12 फरवरी से 11 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षाएं
RBSE की 2026 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित की गईं, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 20 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
आरबीएसई बोर्ड माध्यमिक 10वीं परीक्षा 2026 में 10,68,078 छात्र शामिल हुए।
आरबीएसई बोर्ड उच्च माध्यमिक 12वीं परीक्षा 2026 में 9,09,087 छात्र उपस्थित हुए।
आरबीएसई प्रवेशिका परीक्षा 2026 में 7,811 छात्र शामिल हुए।
आरबीएसई वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 में इस साल 4,122 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपी चेकिंग लगभग पूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अधिकांश विषयों की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत के कम अंक हासिल करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर रिजल्ट सुधारने का मौका दिया जाएगा।
कितने परीक्षा केन्द्रों पर हुई राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं ?
पूरे राज्य में कुल 6195 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें इन केन्द्रों पर लगभग 175 प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं, जिसमें फ्लाइंग स्क्वॉड और सीसीटीवी से निगरानी और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग और बोर्ड की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई।
कई विशेष फ्लाइंग टीमें गठित की गईं
प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के अुसार, राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान 167 परीक्षा केन्द्रों पर 274 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और शिकायत मिलने पर टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर कार्रवाई की गई।
24 घंटे सक्रिय रहा केंद्रीय नियंत्रण कक्ष
बोर्ड मुख्यालय पर अत्याधुनिक केंद्रीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया था, जो परीक्षा शुरू होने से पहले से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक 24 घंटे सक्रिय रहा, जहां बड़ी स्क्रीन और लगभग 30 लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों से मिलने वाली सूचनाओं और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की जाती रही।
30 हजार से अधिक शिक्षक कर रहे कॉपियों का मूल्यांकन
परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था भी की गई है, जिसके लिए प्रदेशभर में 66 संग्रहण केन्द्र बनाए गए हैं और करीब 30,915 शिक्षक कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस साल बोर्ड का लक्ष्य है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर 20 मार्च तक परिणाम जारी कर दिया जाए।
2027 से साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के लिए 2027 से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
राजस्थान बोर्ड पहली परीक्षा – फरवरी 2027
राजस्थान बोर्ड दूसरी परीक्षा – मई 2027
राजस्थान बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है और प्रस्ताव पास होते ही इसे नए सत्र से लागू कर दिया जाएगा।
परीक्षा संचालन में मिला प्रशासन का सहयोग
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला स्तरीय समितियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सकीं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसे यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक और डाउलोड किया जा सकेगा।
RBSE 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे।
स्टेप 1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2. RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. बोर्ड एग्जाम 2026 का रोल नंबर दर्ज करें
स्टेप 4. सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का विकल्प
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अगर कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से नाखुश है या उन्हे लगता है कि उनकी अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए हैं, तो वह बोर्ड द्वारा जारी रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में छात्र द्वारा आवेदन दिए गए विषय की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है, जिसके लिए छात्र को प्रत्येक विषय के लिए जांच का शुल्क देना होता है। रिचेकिंग के बाद मिले अंक ही अंतिम अंक माने जाते हैं, फिर वह वर्तमान अंकों से कम हों या ज्यादा।
