राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 24 मार्च 2026 को आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। इस बार का परिणाम कई मायनों में खास है क्योंकि बोर्ड ने पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट राजशाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, अब पास होना अनिवार्य
इस साल से सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब ऑटोमैटिक प्रमोशन (सभी पास) की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए हर विषय में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा।
पहले सभी छात्रों को बिना फेल किए अगली कक्षा में भेजा जाता था मगर इस पॉलिसी में हुए बदलाव के बाद अब छात्र को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% (लगभग 32 अंक) लाना जरूरी है। आरबीएसई द्वारा पासिंग पॉलिसी में किए गए इस बदलाव के बाद यह लगभग तय है कि इस बार 100% रिजल्ट नहीं रहेगा।
32 अंक लाना जरूरी, नहीं तो मिलेगा दूसरा मौका
नई पॉलिसी के अनुसार, छात्र को हर विषय में कम से कम 32 अंक लाना जरूरी है और यदि किसी विषय में कम अंक आते हैं तो छात्र को सीधे फेल नहीं किया जाएगा। 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले छात्र को एक और मौका दिया जाएगा ताकि वे अपना साल बचा सकें।
45 दिन बाद होगा सप्लीमेंट्री एग्जाम
अगर छात्र पासिंग मार्क्स नहीं ला पाते हैं, तो उन्हें 45 दिनों तक स्पेशल क्लास दी जाएगी, इसके बाद दोबारा परीक्षा (सप्लीमेंट्री) आयोजित होगी।
दूसरी परीक्षा का नियम
अगर छात्र 32 अंक ला लेता है, तो उसे अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा और अगर इस परीक्षा में भी पास नहीं होता है,तो उसे फेल घोषित किया जाएगा।
RTE नियमों में बदलाव से आया नया सिस्टम
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत भी बदलाव किया गया है, जिसमें ऑटो प्रमोशन नीति समाप्त की गई है और यह नया नियम 2026-27 सत्र से पूरी तरह लागू किया जाएगा।
छात्रों की वास्तविक सीखने की क्षमता पर जोर
नई पॉलिसी के तहत अब स्कूलों की भी जिम्मेदारी तय की गई है साथ ही अगर कोई छात्र 5वीं में फेल होता है, तो संबंधित स्कूल से जवाब मांगा जाएगा। इस प्रयास को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
ऐसे चेक करें RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2. “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें
क्या बदल जाएगा छात्रों के लिए?
इस नई पॉलिसी का सीधा असर छात्रों पर पड़ेगा, जिसमें छात्रों को अब पढ़ाई को गंभीरता से लेना होगा और हर विषय में पास होना होना होगा क्योंकि फेल होने पर उन्हें आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही मौका मिलेगा।
