राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 24 मार्च 2026 को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 2026 का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी की अवधि में किया गया था, जिसके लिए पूरे राज्य में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल कुल 10 लाख 65 हजार 304 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 10 लाख 47 हजार 950 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.29 रहा, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 93.70 और छात्रों का कुल पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा।
ऐसे चेक करें RBSE 10वीं रिजल्ट 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. “RBSE Secondary Result 2026” चुनें
स्टेप 4. अपना रोल नंबर दर्ज करें
स्टेप 5. सबमिट पर क्लिक करें
स्टेप 6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें।
पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं और इससे कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट होगा और ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: ध्यान रखने वाली बातें
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें। इंटरनेट पर जारी होने वाली ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें
रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन सही होना जरूरी है। वेबसाइट स्लो होने पर धैर्य बनाए रखें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: छात्रों में रिजल्ट का उत्साह
छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगह जश्न का माहौल रहा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी
इस बार पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है, जो एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: जिलेवार रिजल्ट जारी
रिजल्ट के साथ बोर्ड ने जिलेवार प्रदर्शन भी जारी किया है, जिससे छात्रों को अपने क्षेत्र की स्थिति का अंदाजा मिल सके।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
फेल हुए छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे वे एक साल बर्बाद होने से बच सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: छात्रों को मिलेगा रिचेकिंग का विकल्प
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: ध्यान से करें स्ट्रीम का चयन
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपने आगे के करियर विकल्पों पर ध्यान देंगे। 11वीं में स्ट्रीम चयन एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान 10वीं रिजल्ट सबसे पिछड़ा जिला
सबसे कम प्रदर्शन करने वाले जिलों में प्रतापगढ़ (88.11%) सबसे नीचे रहा। इसके बाद बारां और झालावाड़ का स्थान रहा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: झुंझुनू बना टॉपर जिला
इस साल झुंझुनूं जिला 97.77% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। इसके बाद डीडवाना-कुचामन और सीकर का स्थान रहा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: स्कोरकार्ड रखें सुरक्षित
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट का स्क्रीनशॉट जरूर लें और एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में काम आ सके।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखनी चाहिए। सही डिटेल्स भरने के बाद ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट हुई डाउन
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट क्रैश हो गई। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें या वैकल्पिक पोर्टल का उपयोग करें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: इस बार भी जारी नहीं हुई टॉपर्स लिस्ट
RBSE ने पिछले 11 वर्षों की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड की नीति के अनुसार मेरिट लिस्ट सार्वजनिक नहीं की जाती, ताकि छात्रों पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: लड़कियों ने मारी बाजी
इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.20% रहा, जबकि लड़कों का 93.63% रहा। यह अंतर बताता है कि छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कहां देखें स्कोरकार्ड
छात्र अपना RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा Hindustan Times के एजुकेशन पोर्टल पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में HT पोर्टल बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया गया है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोपहर 1 बजे परिणाम घोषित किया। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जिससे कई छात्रों को दिक्कत आई। ऐसे में वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग किया जा सकता है।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं में चेष्टा शर्मा ने किया टॉप
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों में सीकर की चेष्टा शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: ऐसे चेक करें 10वीं रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
स्टेप 1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: क्या रहा कुल पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का इस साल कुल पास प्रतिशत 94.23 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल 93.60 प्रतिशत रहा था।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: फर्स्ट डिवीजन से पास हुए इतने छात्र
राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस साल फर्स्ट डिवीजन में 2,72,252 छात्र और 2, 83, 411 छात्राएं पास हुई हैं।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: क्या रहा 10वीं का पासिंग प्रतिशत
इस साल राजस्थान 10वीं में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 93.63 और छात्रों का पासिंग प्रतिशत 94.90 रहा है।
1. भावना - 99.67%
2. पूजा भादू - 99.50%
3. वंदना तंवर - 99.50%
4. श्रेया प्रजापति - 99.17%
5. प्रियांशु शर्मा - 99.17%
6. जयेश सोनी - 98.81%
7. विकास वर्मा - 98.17%
8. यशिता कुमावत - 97.83%
RBSE राजस्थान 10th Result 2026 OUT
RBSE राजस्थान 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी
RBSE रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास या फेल की स्थिति दर्ज होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड के नियम के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। अगर किसी छात्र को किसी विषय में इससे कम अंक मिलते हैं तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को बाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर दिया जाता है।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर RBSE Senior Secondary Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: ओरिजनल मार्कशीट कहां मिलेगी
इंटरनेट पर जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, छात्रों को असली मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से मिलेगी।
RBSE Board 10th Result 2026 LIVE Updates: आरबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर Main Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद RBSE Secondary Result 2026 विकल्प चुनें। अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
