माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब लाखों छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि RBSE 10th Result 2026 को 20 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख जल्द ही नोटिफिकेशन के जरिए घोषित की जाएगी।
12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद RBSE 12th Result 2026 भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को जल्द ही अपने परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।
SMS के जरिए भी देख सकेंगे रिजल्ट
इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए बोर्ड रिजल्ट जारी होने के समय एक विशेष फॉर्मेट जारी करता है, जिसके जरिए मोबाइल से परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
मार्कशीट में होगी ये जानकारी
RBSE 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्न जानकारी दी जाएगी:
छात्र का नाम
रोल नंबर
जन्मतिथि
विषयवार अंक
कुल अंक
पास/फेल स्थिति
ग्रेड या डिवीजन
ऐसे चेक करें RBSE 10th Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: “RBSE Secondary 2026 Result” विकल्प चुनें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र
10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को 11वीं में एडमिशन के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होगा। कई स्कूलों में मेरिट के आधार पर भी स्ट्रीम दी जाती है, इसलिए अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को अपनी पसंद की स्ट्रीम मिलने की संभावना अधिक रहती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कंपार्टमेंट परीक्षा क्या होती है
अगर छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। Board of Secondary Education Rajasthan आमतौर पर रिजल्ट के कुछ सप्ताह बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा करता है। इससे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में जाने का मौका मिल जाता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कब हो सकती है कंपार्टमेंट परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त के महीने में आयोजित की जाती है। Board of Secondary Education Rajasthan रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी तारीखों की घोषणा करता है। परीक्षा के बाद कुछ ही सप्ताह में कंपार्टमेंट रिजल्ट भी जारी किया जाता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इंप्रूवमेंट एग्जाम क्या है
कुछ छात्र पास तो हो जाते हैं लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प होता है। Board of Secondary Education Rajasthan छात्रों को अपने अंक सुधारने का मौका देता है ताकि वे बेहतर प्रतिशत हासिल कर सकें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन
इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होता है। Board of Secondary Education Rajasthan इसके लिए निर्धारित फीस और समय सीमा तय करता है। आवेदन करने वाले छात्रों को बाद में परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी दी जाती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद 11वीं में एडमिशन
10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश लेते हैं। स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होती है। Board of Secondary Education Rajasthan से जुड़े स्कूलों में छात्रों को मेरिट और सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 11वीं में कौन-कौन सी स्ट्रीम मिलती हैं
10वीं पास करने के बाद छात्रों को मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम मिलती हैं—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स। Board of Secondary Education Rajasthan से संबद्ध अधिकांश स्कूलों में यही तीन विकल्प उपलब्ध होते हैं। छात्र अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के आधार पर इनमें से कोई एक स्ट्रीम चुनते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कॉमर्स स्ट्रीम के करियर विकल्प
कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले छात्र बैंकिंग, अकाउंटिंग और बिजनेस से जुड़े क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इस स्ट्रीम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। Board of Secondary Education Rajasthan के स्कूलों में भी हर साल बड़ी संख्या में छात्र कॉमर्स चुनते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: आर्ट्स स्ट्रीम के अवसर
आर्ट्स स्ट्रीम में इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और समाजशास्त्र जैसे विषय शामिल होते हैं। इस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्र सिविल सेवा, पत्रकारिता और शिक्षण जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। Board of Secondary Education Rajasthan के स्कूलों में भी आर्ट्स एक लोकप्रिय विकल्प है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद जरूरी दस्तावेज
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए। छात्र डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने के लिए DigiLocker का भी उपयोग कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी
राजस्थान बोर्ड10वीं रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल अंक दिखाई देंगे।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: अगर अंक कम आए तो क्या करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अंक कम आने पर छात्र रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रीचेकिंग प्रक्रिया
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट रिजल्ट के बाद रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है, जिसका नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा
कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद रिजल्ट कुछ ही सप्ताह में जारी किया जाता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट से पहले तैयारी
छात्र अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद वह बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सोशल मीडिया अफवाहों से बचें
राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें और अन्य किसी लिंक या अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही जनसत्ता एजुकेशन पर विजिट करते रहें ताकि आपको लेटेस्ट जानकारी हासिल हो सके।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट देखने के बाद क्या करें
रिजल्ट डाउनलोड करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें और अपनी पसंद के हिसाब से 11वीं में स्ट्रीम में प्रवेश के लिए प्रयास करें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: मार्कशीट कब मिलेगी
इंटरनेट पर जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होती है और ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को बाद में स्कूल से मिलती है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: परीक्षा में पारदर्शिता
राजस्थान बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाता है, जिससे छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिल सके।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय खबरों पर नजर रखें।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कॉमर्स और आर्ट्स भी बेहतर विकल्प
कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम भी कई अच्छे करियर अवसर प्रदान करती हैं जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंसी, मैनेजमेंट, सिविल सेवा आदि।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम की मांग ज्यादा
अक्सर देखा जाता है कि 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम की मांग ज्यादा रहती है क्योंकि इससे इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे विकल्प खुलते हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करियर विकल्प
10वीं पास करने के बाद छात्रों के सामने कई करियर विकल्प खुल जाते हैं। सही स्ट्रीम का चयन भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण होता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रोल नंबर जरूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर होना जरूरी है। इसलिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखना चाहिए।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले नोटिफिकेशन
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी करने से पहले राजस्थान बोर्ड आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करता है जिसमें तारीख और समय की जानकारी दी जाती है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने के अलावा छात्र डिजिलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: एडमिशन प्रक्रिया जल्द
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने के बाद कई स्कूल 11वीं कक्षा के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। छात्रों को समय पर आवेदन करना चाहिए।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अगर रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो छात्र तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र कुछ समय बाद अपने स्कूल से प्राप्त होंगे।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत लगभग 90 प्रतिशत के आसपास रहा था। इस बार भी पास प्रतिशत अच्छा रहने की उम्मीद है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: टॉपर्स की सूची भी जारी
रिजल्ट के साथ ही राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है। इसमें राज्य के सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के नाम शामिल होंगे।
