राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार मंगलवार (24 मार्च 2026) को खत्म हो जाएगा। कई दिनों से रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे। पहले रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 23 मार्च थी, लेकिन इस तारीख को बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, लेकिन इस बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया और शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने उस तारीख की पुष्टि भी कर दी है। मदन सिंह दिलावर ने कहा है कि 10वीं, 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 24 मार्च को ही जारी होगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

10वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे होगा जारी

शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने एक मीडिया बाइट में कहा है कि 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा का रिजल्ट कल (24 मार्च 2026) जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि 10वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी होगा। हालांकि बोर्ड ने अभी 5वीं-8वीं के रिजल्ट का समय नहीं बताया है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

RBSE 10th Result 2026: Live Updates

शिक्षा मंत्री ने 12वीं के रिजल्ट की भी बताई संभावित तारीख

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर से जब 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट की तारीख को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी होने की संभावना है। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में तीनों स्ट्रीम में मिलाकर लगभग 9 लाख परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

स्टेप 1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) चुनें।

स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।