माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, RBSE 10th Result 2026 को 20 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है और यह जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी की है।
आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की आधिकारिक तारीख नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषित करेगा।
12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को मार्च के भीतर ही अपने परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक या इंटरनेट की समस्या होती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड एक विशेष SMS फॉर्मेट जारी करता है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन पर ही मार्क्स की जानकारी मिल जाती है।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी
RBSE 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:
छात्र का नाम
रोल नंबर
जन्मतिथि
विषयवार अंक
कुल अंक
पास/फेल स्थिति
ग्रेड या डिवीजन
ऐसे चेक करें RBSE 10th Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. इसके बाद “RBSE Secondary 2026 Result” विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वहीं जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र
10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 11वीं में एडमिशन के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होगा। कई स्कूलों में स्ट्रीम का चयन मेरिट के आधार पर होता है, इसलिए अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अपनी पसंद की स्ट्रीम मिलने की संभावना अधिक रहती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इसी हफ्ते में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 16-20 मार्च के बीच जारी होने की संभावना है। ऐसे में रिजल्ट से जुड़ी तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: मार्च में ही जारी होंगे राजस्थान के सभी रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में ना सिर्फ कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा बल्कि 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी मार्च महीने में ही जारी कर दिया जाएगा क्योंकि 1 अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू होना है। ऐसे में 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक और 5वीं-8वीं का रिजल्ट 25 मार्च के आसपास जारी कर दिया जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 12वीं का रिजल्ट भी मार्च में ही हो सकता है जारी
राजस्थान में इस बार कक्षा 10वीं के साथ-साथ कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी मार्च में ही जारी होने की संभावना है। इसके अलावा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी आएगी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का ऐलान भी किया जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे उन्हें उस एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे जो न्यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएगा उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इस बार क्यों जल्दी जारी होगा रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश हैं और इसीलिए उससे पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: पिछले पांच साल का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
2025 - 93.60%
2024 - 93.03%
2023- 90.49%
2022 - 82.89%
2021 - 99.56%
2020 - 80.63%
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: RBSE के ट्विटर हैंडल पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। RBSE के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Rajasthanboard पर 11 मार्च को एक ट्विट किया गया था जिसमें कहा गया था-
"राजस्थान बोर्ड :- Class 10 Result 2026 का अपडेट शीघ्र जारी किया जाएगा l छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें l अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी l"
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इस साल कितने बच्चों ने दी 10वीं की बोर्ड परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 10 लाख 68 हजार 78 स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: पिछले साल का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। पिछले साल यह रिजल्ट 28 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर का रिजल्ट और पासिंग प्रतिशत देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: फरवरी में आयोजित हो गई थी परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 तक घोषित कर सकता है। इस साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की थी।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इसी हफ्ते में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 16-20 मार्च के बीच जारी होने की संभावना है। ऐसे में रिजल्ट से जुड़ी तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 2027 से साल में दो बार होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा
राजस्थान में अगले साल यानी 2027 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इसी साल 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होने की पूरी संभावना है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी 10वीं की परीक्षा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को लॉगिन विंडो पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 10,68,078 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
RBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने हो सकता है जारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। वहीं 12वीं का रिजल्ट भी मार्च में ही जारी किया जा सकता है। संभावना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में 12वीं का भी रिजल्ट आ सकता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: 12वीं से पहले जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इतिहास में पहली बार 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को जारी होने की संभावना है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: पहली बार मार्च में आ सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम अगर मार्च में जारी हो जाता है तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी क्योंकि इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में जारी होगा।
RBSE Class 10th Result 2026 LIVE: 20 मार्च को जारी होगा रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। रिजल्ट बोर्ड की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। साथ ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने जारी होने की संभावना है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर के वक्त आयोजित की जा सकती है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने हो सकता है जारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। वहीं 12वीं का रिजल्ट भी मार्च में ही जारी किया जा सकता है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: इस बार क्यों जल्दी जारी हो सकता है रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश हैं और इसीलिए उससे पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को लॉगिन विंडो पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 10,68,078 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे उन्हें उस एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे जो न्यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएगा उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा।
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: 10वीं की प्रोविजनल मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन ही प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड कर पाएंगे। उस मार्कशीट में नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
रोल नंबर
कैंडिडेट का नाम
पिता का नाम
मां का नाम
स्कूल/सेंटर का नाम
सब्जेक्ट के नाम
थ्योरी के मार्क्स
सेशनल मार्क्स
प्रैक्टिकल मार्क्स
टोटल मार्क्स
परसेंटेज
रिजल्ट (फर्स्ट/सेकंड/थर्ड डिवीजन)
RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: फेल होने पर छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वहीं जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: साल में दो बार परीक्षा कराने की तैयारी में बोर्ड
कक्षा 10वीं का रिजल्ट आने से पहले राजस्थान बोर्ड साल में दो बार कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी में है। राजस्थान बोर्ड ने सीबीएसई की तरह साल में दो बार परीक्षा कराने के प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: पहली बार मार्च में आ सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम अगर मार्च में जारी हो जाता है तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी क्योंकि इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में जारी होगा।
30 हजार से अधिक टीचर्स जुटे कॉपियों की जांच में
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों की चेकिंग का काम तेजी से जारी है। बोर्ड ने करीब 31 हजार टीचर्स इस काम में लगाए हैं। बोर्ड ने पूरे राज्य में करीब 66 सेंटर कॉपियों की चेकिंग के लिए बनाए हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग खत्म होने वाली है।
RBSE 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर के वक्त आयोजित की जा सकती है।
