भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिकारी ग्रेड B (सामान्य) पैनल वर्ष 2026 भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। फेज 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आरबीआई ने फिलहाल केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिसके बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Phase 2 परीक्षा 25 जुलाई को

आरबीआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, फेज 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए फेज 2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और उम्मीदवारों को तीनों पेपर, पेपर I, पेपर II और पेपर III में शामिल होना अनिवार्य होगा।

सभी उम्मीदवारों को दोनों शिफ्ट के लिए एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तारीख, शिफ्ट या परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अलग से होंगे जारी

आरबीआई के अनुसार, फेज 1 परीक्षा के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अलग से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

RBI Grade B Prelims Result 2026 ऐसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2. Opportunities @ RBI सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. Current Vacancies पर क्लिक करें।

स्टेप 4. इसके बाद Results सेक्शन में जाएं।

स्टेप 5. RBI Grade B Phase I Result 2026 (General Cadre) PDF डाउनलोड करें।

स्टेप 6. PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 7. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

चेक करें भर्ती का पूरा शेड्यूल

महत्वपूर्ण जानकारी

फेज 1 रिजल्ट पीडीएफ में केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और कट-ऑफ बाद में जारी होंगे। फेज 2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों द्वारा किए गए परीक्षा केंद्र या शिफ्ट बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RBI Grade B Prelims Result 2026 Merit list PDF Direct Link