RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट,पैनल ईयर 2025 के तहत 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न RBI कार्यालयों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
RBI Assistant Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
प्रारंभिक परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026
RBI आवश्यकता अनुसार परीक्षा तिथियों में बदलाव कर सकता है।
RBI Assistant Recruitment 2026: कुल पदों का विवरण
कुल 650 असिस्टेंट पद देशभर के विभिन्न कार्यालयों के लिए घोषित किए गए हैं, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर-लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। रिक्तियों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
RBI Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक (SC/ST/PwBD के लिए केवल पास)।
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान।
जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा का ज्ञान (पढ़ना, लिखना, बोलना)।
भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 15 वर्ष की सेवा के बाद मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक।
RBI Assistant Recruitment 2026: आयु सीमा (1 फरवरी 2026 के अनुसार)
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
जन्म तिथि: 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच
आयु में छूट
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PwBD: 10–15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक: सेवा नियमों के अनुसार
विधवा/तलाकशुदा/न्यायिक रूप से अलग महिलाएं: 35–40 वर्ष तक
RBI कर्मचारी: अधिकतम 3 वर्ष तक सेवा अवधि के बराबर छूट
RBI Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)
LPT में असफल होने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
RBI Assistant Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक)
विषय प्रश्न अंक
अंग्रेजी भाषा 30 30
संख्यात्मक योग्यता 35 35
रीजनिंग 35 35
कुल 100 100
समय: 60 मिनट
गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू।
मुख्य परीक्षा (200 अंक)
विषय प्रश्न अंक
रीजनिंग 40 40
अंग्रेजी 40 40
संख्यात्मक योग्यता 40 40
सामान्य जागरूकता 40 40
कंप्यूटर ज्ञान 40 40
कुल 200 200
RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC: ₹450
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/RBI कर्मचारी: ₹50
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
RBI Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पंजीकरण कर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
स्टेप 5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6. “Preview” से जांच कर फाइनल सबमिट करें।
स्टेप 7. ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
स्टेप 8. आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
अंतिम सबमिशन के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
RBI Assistant सैलरी और लाभ (अनुमानित)
RBI Assistant का प्रारंभिक वेतन लगभग 20,700 रुपये से 55,000 रुपये प्रति माह (ग्रॉस) तक हो सकता है, जिसमें महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) और पेंशन जैसे लाभ भी मिलते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2026 FAQ
Q1. RBI Assistant 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 8 मार्च 2026।
Q2. क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: केवल वे उम्मीदवार जिनकी ग्रेजुएशन 1 फरवरी 2026 तक पूरी हो चुकी हो, आवेदन कर सकते हैं।
Q3. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
उत्तर: हां, गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
Q4. क्या स्थानीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य है?
उत्तर: हां, LPT अनिवार्य है और इसमें असफल होने पर चयन रद्द हो जाएगा।
Q5. क्या आवेदन ऑफलाइन किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन से पहले पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें क्योंकि परीक्षा में प्रवेश अस्थायी होगा और दस्तावेज सत्यापन के अधीन रहेगा। परीक्षा पास करने मात्र से नौकरी की गारंटी नहीं होगी। आवेदन करने के बाद एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से RBI वेबसाइट देखें।
Direct Link to Apply for RBI Assistant Recruitment 2026
