राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2026 और आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2026 की घोषणा कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2. “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें
RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 के लिए जरूरी क्रेडेंशियल
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। इन्हीं डिटेल्स के जरिए वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
10वीं रिजल्ट पर भी अपडेट
बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर भी संकेत दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 10वीं का परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
इस बार क्या रहेगा खास?
नई पासिंग पॉलिसी लागू होने के बाद इस साल 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 100% पास नहीं रहेगा। इससे छात्रों में पढ़ाई को लेकर गंभीरता बढ़ेगी और मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक सख्त होगी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम में कुल 30,640 छात्रों को एक या अधिक विषयों में सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा गया है। इन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 97.75% छात्र पास हुए हैं जबकि 8वीं में कुल 97.01% छात्र/छात्राएं पास हुई हैं।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: 5वीं और 8वीं का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में इस साल कुल 97.75 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि कक्षा 8वीं में कुल 97.01 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। जो बच्चे फेल हुए हैं उन्हें दोबारा से उसी क्लास में पढ़ना होगा। बोर्ड ने प्रमोशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: कहां चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट डाउन है।
RBSE Shala Darpan Class 5th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Class 5 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5.स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
RBSE 8th Class Supplementary Exam 2026: 8वीं के लिए जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
राजस्थान बोर्ड क्लास 8 के लिए कुल 38,276 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री कैटेगरी में रखा गया है। ये स्टूडेंट्स एक या उससे ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं। उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इन स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई 2026 में होगा।
RBSE 8th Class Result 2026: सरकारी और प्राइवेट स्कूल के आंकड़े
आरबीएसई क्लास 8 के परीक्षा परिणाम में 7,07,401 स्टूडेंट्स सरकारी स्कूल के हैं जबकि प्राइवेट स्कूलों के कुल 5,76,610 स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने परीक्षा पास की है।
RBSE 5th Class Result 2026 LIVE: 5वीं क्लास के कुछ छात्रों के रिजल्ट रोके गए
राजस्थान बोर्ड क्लास 5वीं के 4,371 स्टूडेंट्स के रिजल्ट को इस साल रोका गया है। बोर्ड ने अलग-अलग कारणों की वजह से इतने स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। इन स्टूडेंट्स के रिजल्ट ऑफिस द्वारा सही कारण/प्रोसेस के बाद अलग से जारी किए जाएंगे।
RBSE 5th and 8th Class Result 2026 Out: 8वीं के रिजल्ट के टॉप 5 जिले
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। 8वीं क्लास में कुल 97.01 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। 8वीं क्लास के पास पर्सेंटेज के मामले में सीकर जिले ने टॉप किया है। अजमेर दूसरे स्थान पर है। यहां देखें 8वीं रिजल्ट 2026 के टॉप 5 जिले।
सीकरअजमेरझुंझुनूडीडवाना-कुचामनभरतपुर
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
RBSE 5th and 8th Class Result Out: मुख्यमंत्री ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई
राजस्थान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा है कि आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
RBSE Shala Darpan Class 5th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Class 5 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5.स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
RBSE Shala Darpan 5th 8th Result 2026 Live: 5वीं और 8वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 97.94 प्रतिशत रहा। वहीं 97.59 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
कक्षा 8वीं में कुल 97.57 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं 96.52 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें आरबीएसई 5वीं 8वीं का रिजल्ट?
स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- साइट खुलते ही सामने रिजल्ट पेज दिखेगा जहां कुछ बॉक्सेस होंगे। सबसे पहले परिणाम कैसे देखना है वो विकल्प चुनें, जैसे- रोल नंबर और जिले का नाम।
स्टेप 3- अब अपनी क्लास चुनें- 5th या 8th
स्टेप 4- अब अपना रोल नंबर और राजस्थान मे किस जिले से फॉर्म भरा, वो दर्ज करें।
स्टेप 5- कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 6- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: 5वीं और 8वीं का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में इस साल कुल 97.75 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि कक्षा 8वीं में कुल 97.01 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। जो बच्चे फेल हुए हैं उन्हें दोबारा से उसी क्लास में पढ़ना होगा। बोर्ड ने प्रमोशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट डाउन है।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: जारी होने वाला है 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम कुछ ही क्षण में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही करीब 24 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट अपना रोल नंबर तैयार रखें।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस बस थोड़ी देर में होगी शुरू
राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग आज 5वीं और 8वीं का भी रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बस आधा घंटे बाद शुरू होगी।
Shala Darpan 5th 8th Result 2026 LIVE: शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट दोनों एकसाथ आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। परिणाम Shala Darpan Result Website पर जारी होगा। छात्र छात्राएं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
rajshaladarpan.nic.in RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी अग्रिम शुभकामनाएं
राज शाला दर्पण आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए कहा है, ‘सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!’
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रोल नंबर के जरिए चेक होगा रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 8वीं क्लास का रिजल्ट रोल नंबर के जरिए चेक होगा। इसके अलावा कोई और तरीका रिजल्ट चेक करने का नहीं है। रिजल्ट चेक करने के लिए rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: स्कोरकार्ड में स्टूडेंट्स को मिलेगी यह जानकारी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन जाकर प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। उस मार्कशीट में स्टूडेंट्स को नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
स्टूडेंट का नाम
रोल नंबर
मां और पिता का नाम
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
टोटल मार्क्स
ग्रेड/ प्रतिशत
पास स्टेटस
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: अभी वेबसाइट पर क्या दिख रहा है?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभी रिजल्ट वाले पेज पर Result Will be declared soon फ्लैश हो रहा है।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करके आप परिणाम चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- साइट खुलते ही सामने रिजल्ट पेज दिखेगा जहां कुछ बॉक्सेस होंगे। सबसे पहले परिणाम कैसे देखना है वो विकल्प चुनें, जैसे- रोल नंबर और जिले का नाम।
स्टेप 3- अब अपनी क्लास चुनें- 5th या 8th
स्टेप 4- अब अपना रोल नंबर और राजस्थान मे किस जिले से फॉर्म भरा, वो दर्ज करें।
स्टेप 5- कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 6- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: इस बार अजमेर से जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम अजमेर स्थित RBSE बोर्ड कार्यालय से जारी किया जाएगा। हालांकि पिछले साल इसकी घोषणा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से की गई थी।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: 1 बजे ही जारी होगा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज, दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसी के साथ घोषित होगा। यानी 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी 1 बजे ही जारी कर दिया जाएगा।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अलग वेबसाइट पर मिलेगा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर की जाएगी। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि 10वीं का रिजल्ट भी आज ही जारी होगा, लेकिन दोनों रिजल्ट अलग-अलग वेबसाइट पर जारी होंगे।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: करीब 24 लाख बच्चों का आज खत्म होगा इंतजार
राजस्थान में करीब 24 लाख बच्चों के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर आज (24 मार्च 2026) कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। नतीजों की घोषणा दोपहर 1 बजे 10वीं के रिजल्ट के साथ ही की जा सकती है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: छात्रों को रिजल्ट के आधार पर मिलेगा प्रमोशन
RBSE का यह फैसला शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब छात्रों को मेहनत के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रमोशन मिलेगा।
RBSE 5th 8th Result 2026 LIVE Update: फर्जी वेबसाइट से बचें
RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें।
