राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से Science, Commerce और Arts तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट देख पाएंगे।
ऐसे करें RBSE 12th Result 2026 चेक
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड/प्रिंट कर लें।
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन जारी मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी और ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी। इस मार्कशीट में रिजल्ट के साथ टॉपर्स, पास प्रतिशत और स्ट्रीम-वाइज आंकड़े भी जारी होंगे।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड प्रदर्शन
पिछले साल राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट काफी शानदार रहा था।
कॉमर्स: 99.07%
साइंस: लगभग 98.4%
आर्ट्स: करीब 97.7%
ऐसे में इस साल भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना स्कोर चेक करें और किसी भी अफवाह से बचें।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षा
RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सभी स्ट्रीम—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—के लाखों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। अब परीक्षा के लगभग तीन हफ्ते बाद आज रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: आर्ट्स सबसे ऊपर
इस साल के RBSE क्लास 12 के नतीजों में आर्ट्स स्ट्रीम 97.54 प्रतिशत पास रेट के साथ सबसे ऊपर रही, उसके बाद साइंस 96.23 प्रतिशत और कॉमर्स 93.64 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पिछले साल की तुलना में, सभी स्ट्रीम्स में थोड़ी गिरावट आई है – कॉमर्स 99.07% से घटकर, साइंस 98.4% से और आर्ट्स 97.7% से नीचे आ गई है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड12वीं आर्ट्स टॉपर
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम में नव्या मीणा और नरपत ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स पर होगी पुरस्कारों की बरसात
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी हो चुका है और इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार और अन्य योजनाओं के तहत स्कॉलरशिप और अन्य पुरस्कार देगा।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: नव्या कुमारी बनी राजस्थान टॉपर
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस साल कक्षा 12वीं नव्या कुमारी मीणा ने 99.62 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट डाउन
राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई कक्षा 12वीं की साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट छात्रों की भारी संख्या के चलते डाउन हो गई है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: सीनियर उपाध्याय परिणाम 2026 भी जारी
राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई रिजल्ट 2026 को जारी करने के साथ ही सीनियर उपाध्याय परीक्षा 2026 में शामिल हुए 4,122 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसका कुल पास प्रतिशत 97.20 रहा है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फोन पर टॉपर्स को कॉल करके उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: शीर्ष स्थानों पर छात्राओं का दबदबा
तीनों संकायों—विज्ञान, कला और वाणिज्य—में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: आरबीएसई 12वीं तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 जारी हो चुका है, जिसमें तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत इस प्रकार है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम पास प्रतिशत 2026- 97.54 प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम पास प्रतिशत 2026- 97.52% प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम पास प्रतिशत 2026- 93.64 प्रतिशत
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: क्या रहा पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड ने आज आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है और इस साल कुल पास प्रतिशत 96.30% रहा है।
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: अगले साल से दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम
राजस्थान बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जिसमें सभी छात्रों को शामिल होना अनिवार्य होगा। दूसरी परीक्षा मई-जून में होगी, जिसमें छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार के लिए बैठ सकेंगे। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
ऐसे करें RBSE 12th Result 2026 चेक
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड/प्रिंट कर लें।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE:: कहां जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी हो रहे नतीजे
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को आज यानी 31 मार्च को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है, जिसकी पूरी डिटेल यहां मिलेगी।
