बोर्ड ऑफ सेकंडरी एज्युकेशन राजस्थान, अजमेर (RBSE) आज यानी 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसे करें RBSE 12th Science and Commerce Result 2026 चेक
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘RBSE 12th Science Result 2026’ या ‘Commerce Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
कहां से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किया गया ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी।
आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और जिला स्तर के आंकड़े भी जारी करेगा। इसके अलावा जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, असफल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका भी दिया जाएगा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: छात्र करें काउंसलिंग की तैयारी
रिजल्ट के बाद छात्रों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी करनी चाहिए।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
RBSE रिजल्ट के साथ-साथ कई कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर देंगे। छात्रों को अपडेट रहना जरूरी है।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट का प्रिंटआउट रखें
छात्र अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें ताकि भविष्य में काम आ सके।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट में क्या मिलेगी जानकारी
रिजल्ट के साथ मार्कशीट में विषयवार अंक और कुल प्रतिशत साफ तौर पर दिखाया जाएगा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: आर्ट्स में इतनी लड़कियों ने फर्स्ट डिवीज़न हासिल किया
आर्ट्स स्ट्रीम में 2,27,252 लड़कियों ने फर्स्ट डिवीज़न हासिल किया, जबकि 1,56,818 लड़कों ने भी यही उपलब्धि हासिल की। 5.83 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों में कुल पास प्रतिशत 97.54 प्रतिशत रहा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स रिजल्ट जारी होने के बाद अगर रिजल्ट में कोई गलती नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: ध्यान से करें करियर का चुनाव
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सोच-समझकर अपने करियर का चुनाव करें।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद लें विशेषज्ञों से सलाह
रिजल्ट के बाद छात्रों को करियर विकल्पों को लेकर सही निर्णय लेने की जरूरत होगी। विशेषज्ञों की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत
रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स के नाम और उनके अंक भी घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने प्रदर्शन की तुलना टॉपर्स से कर सकेंगे।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: इस साल बढ़ सकता है पास प्रतिशत
पिछले साल RBSE 12वीं का पास प्रतिशत संतोषजनक रहा था। इस साल भी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: कॉमर्स छात्रों के लिए विकल्प
कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र बीकॉम, सीए, सीएस जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए अपने अंकों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करें करियर प्लान
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए इस रिजल्ट का उपयोग करेंगे।
Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम के टॉपर को मिलेगा भारी पुरस्कार
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट तीनों स्ट्रीम के लिए जारी हो चुका है और तीनों स्ट्रीम में टॉप करने वाले छात्रों को आरबीएसई की तरफ से 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और अन्य योजनाओं के तहत स्कॉलरशिप और कई अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: दीपिका ने किया साइंस स्ट्रीम में टॉप
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में इस साल दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट छात्रों की भारी संख्या के चलते डाउन हो गई है, इसलिए छात्र धैर्य बनाएं रखें और थोड़ी थोड़ी देर पर रिजल्ट चेक करने का ट्राई करते रहें।
Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी टॉपर्स को बधाई
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फोन के जरिए टॉपर्स और उनके माता पिता से बात कर उन्हें बधाई दी।
Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE:साइंस स्ट्रीम में 97.52% छात्र पास
RBSE साइंस स्ट्रीम में इस साल पास होने की दर 97.52 प्रतिशत रही। कुल 2,87,068 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 2,85,299 छात्रों ने परीक्षा दी। नतीजों से पता चलता है कि छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज़्यादा रहा।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: कॉमर्स में पास होने का प्रतिशत 93.64% रहा
कॉमर्स स्ट्रीम में पास होने का प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया। कुल 30,798 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से लगभग 30,580 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। नतीजों से पता चलता है कि इस स्ट्रीम में प्रदर्शन स्थिर रहा, हालांकि इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम की तुलना में कम थी।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE:कॉमर्स में पास प्रतिशत
आरबीएसई कक्षा 12 कॉमर्स स्ट्रीम में 93.64 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम लिंगवार पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34 प्रतिशत और छात्रों का पास प्रतिशत 97.02 रहा है। इस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: कितने छात्र हुए पास
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल आरबीएसई कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के जारी किए गए रिजल्ट में कुल 1,46,644 छात्र पास हुए हैं, जिसमें 98,636 छात्राएं शामिल हैं।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 में इस साल साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 96.80 प्रतिशत रहा है।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया है।
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajasthan Board 12th Science, Commerce Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट 2026 जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी हो चुकी है और कुछ ही मिनटों में बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के समय सर्वर पर ज्यादा लोड होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक वेबसाइट rajresults.nic.in का भी उपयोग कर सकते हैं।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर संबंधित स्ट्रीम का लिंक चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा किसके लिए
फेल हुए छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। इससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा अपना साल बचाने का। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
RBSE 12th Science Commerce Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी
ऑनलाइन जारी होने वाला रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। एडमिशन या अन्य प्रक्रिया के लिए फिलहाल ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग किया जा सकता है।
