संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार (6 मार्च 2026) को कर दी। आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान कर दिया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं। टॉपर्स की सूची में लड़कियों ने भी परचम लहराया है। टॉप 25 रैक होल्डर्स में 11 लड़कियों के नाम शामिल हैं। लड़कियों की टॉपर्स लिस्ट की बात करें तो राजेश्वरी सुवे पहले स्थान पर हैं।

कौन हैं राजेश्वरी सुवे एम?

तमिलनाडु के मदुरई की रहने वालीं राजेश्वरी सुवे टॉप 5 रैंक होल्डर में अकेली महिला टॉपर हैं। खास बात यह है कि वह TNPSC ग्रुप I की टॉपर रह चुकी हैं और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त हैं। राजेश्वरी ने UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 में सोशियोलॉजी को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर लिया था। उनकी मातृभाषा तमिल है और उन्होंने होम कैडर के तौर पर तमिलनाडु को चुना।

UPSC CSE 2025 Toppers List: सिविल सेवा भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप; यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

राजेश्वरी सुवे ने 2018 में अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उनके घर में उनकी मां एसोसिएट प्रोफेसर हैं और उनके पिता टू-व्हीलर स्पेयर पार्ट्स की दुकान के साथ-साथ इंश्योरेंस एडवाइजर भी हैं।

टॉप 25 में स्थान पाने वाली 11 महिला कैंडिडेट की लिस्ट

क्रमांक (AIR)उम्मीदवार का नाम
2राजेश्वरी सुवे एम
6जिन्निया अरोरा
9आस्था जैन
13अनन्या शर्मा
14सुरभि यादव
15सिमरनदीप कौर
16मोनिका श्रीवास्तव
18श्रुति आर
22गीतिका अरोरा
24इफरा शम्स अंसारी
25भाविका चोपड़ा

UPSC CSE 2025: टॉप 20 टॉपर्स के नाम

क्रम संख्यारोल नंबरकैंडिडेट के नाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे (महिला)
33512521आकांश धुल
4834732राघव झुनझुनवाला
5409847ईशान भटनागर
66410067जिन्निया ऑरोरा
7818306ए. आर. राजाह मोहिद्दीन
8843487पक्षल सेक्रेट्री
9831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियंक
111512091यशस्वी राज वर्धन
12840280अक्षित भारद्वाज
137813999आन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
16867445मोनिका श्रीवास्तव
17829589चितवन जैन
185604518श्रुथी आर
19105602निशार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज