राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्दही खत्म होने वाला है। आरबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 को जारी करने वाला है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह संकेत दिए थे कि RBSE 10वीं रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक जारी होगा, लेकिन यह संभावित तारीख तो निकल चुकी है। अब माना जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जारी होगा।
ताजा अपडेट के अनुसार, 10वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 10वीं का रिजल्ट आने के बाद RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है। जैसे ही बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
ऐसे चेक करें RBSE Result 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
स्टेप 1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ध्यान रखने वाली बातें
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें। इंटरनेट पर जारी होने वाली ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
बोर्ड जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की औपचारिक घोषणा कर सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: आज जारी हो सकती है रिजल्ट जारी होने की तारीख
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावित तिथि 23 मार्च है। इस हिसाब से अगर रिजल्ट इसी दिन आएगा तो रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान आज (22 मार्च) किया जा सकता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: टॉपर्स को इस साल क्या मिलेगा?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का ऐलान भी होगा। बोर्ड हर साल टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करता है। इस बार भी पूरे राज्य में 75% या उससे ज़्यादा अंक लाने वाले टॉप 6,000 छात्रों को अब टैबलेट दिए जाते हैं। साथ ही, हर जिले के उन टॉप 100 छात्रों को भी टैबलेट मिलते हैं जिन्होंने कम से कम 70% अंक हासिल किए हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: इस बार क्यों जल्दी जारी हो रहा है 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड अपने पुराने पैटर्न से हटकर इस साल 2 महीने पहले ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। हर बार यह रिजल्ट मई महीने में जारी होता था, लेकिन इस बार यह रिजल्ट मार्च में ही जारी किया रहा है। 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को ही जारी किया जा सकता है।
इसकी वजह ये है कि नया एकेडमिक सेशन अब 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो पहले 1 जुलाई से शुरू होता था। इससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई समय पर पूरी होगी, बल्कि गर्मी की छुट्टियों (मई-जून) का सही इस्तेमाल हो सकेगा।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट उसे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टूडेंट सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
यहां अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर से साइन अप करें और OTP डालकर वेरिफाई करें।
जिन छात्रों के आधार कार्ड लिंक हैं वे UIDAI के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
यहां 'Board of Secondary Education, Rajasthan' विकल्प चुनें।
10वीं कक्षा चुनकर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिखाई देंगे।
आप इन्हें PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या ऐप में सेव रख सकते हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पिछले पांच साल का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। रिजल्ट 23 मार्च को जारी हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और जेंडर वाइज पास प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी। पिछले 3 साल से राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 90 फीसदी से ऊपर ही रहा है। इस बार भी यही संभावना है।
2025: 93.60%
2024: 93.04%
2023: 90.49%
2022: 82.89%
2021: 99.56%
2020: 80.63%
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन होने के बाद और कहां देख सकते हैं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे। हालांकि रिजल्ट जारी होने के शुरुआती कुछ घंटों में वेबसाइट डाउन हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट् DigiLocker और Umang App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: 10वीं का रिजल्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को आगे 11वीं कक्षा में एडमिशन लेना होगा। इस दौरान उन्हें साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होगा।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख और समय
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 23 मार्च को जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 23 मार्च को शाम 4 बजे जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। आरबीएसई जल्द ही 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी तारीख की घोषणा कर सकता है। संभावना है कि रिजल्ट 23 मार्च को जारी होगा।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट से नाखुश स्टूडेंट क्या करें?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद जो स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा। एप्लीकेशन ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए जमा किया जा सकता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ेगा
रिजल्ट जारी होते ही राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। कई बार वेबसाइट धीमी भी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: मेरिट के आधार पर स्ट्रीम
कई स्कूलों में 11वीं की स्ट्रीम मेरिट के आधार पर दी जाती है। अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को साइंस स्ट्रीम मिलने की संभावना अधिक होती है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: 23 मार्च को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसको लेकर RBSE की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरूर तय है कि रिजल्ट मार्च में ही जारी होगा। अब मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट जारी होने की एक संभावित तारीख जो बताई जा रही है वह 23 मार्च है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद 11वीं में एडमिशन
10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 11वीं कक्षा में एडमिशन लेना होगा। इस दौरान उन्हें साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रीचेकिंग का विकल्प
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे अपेक्षा से कम अंक मिले हैं तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके तहत छात्र की कॉपी को दोबारा जांचा जाता है। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का अवसर दिया जाता है। कंपार्टमेंट परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों बाद आयोजित की जाती है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: ऑनलाइन मार्कशीट में क्या होगा
RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, पास या फेल की स्थिति और डिवीजन जैसी जानकारी शामिल होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का तरीका
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां “RBSE Secondary Result 2026” विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। कुछ ही सेकंड में स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र दो आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। पहली वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है और दूसरी rajresults.nic.in। इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कॉपी चेकिंग लगभग पूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अधिकांश विषयों की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बोर्ड हर साल लाखों छात्रों की कॉपियों की जांच करता है, जिसके लिए राज्यभर में कई मूल्यांकन केंद्र बनाए जाते हैं।
RBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र
10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 11वीं में एडमिशन के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करना होगा। कई स्कूलों में स्ट्रीम का चयन मेरिट के आधार पर होता है, इसलिए अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अपनी पसंद की स्ट्रीम मिलने की संभावना अधिक रहती है।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वहीं जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: ऐसे चेक करें RBSE 10th Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. इसके बाद “RBSE Secondary 2026 Result” विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी
RBSE 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:
छात्र का नाम
रोल नंबर
जन्मतिथि
विषयवार अंक
कुल अंक
पास/फेल स्थिति
ग्रेड या डिवीजन
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक या इंटरनेट की समस्या होती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड एक विशेष SMS फॉर्मेट जारी करता है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन पर ही मार्क्स की जानकारी मिल जाती है।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को मार्च के भीतर ही अपने परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 Date LIVE: रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की आधिकारिक तारीख नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषित करेगा।
