राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पात्रता को सुनिश्चित करने वाली परीक्षा राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET 2026) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान एसईटी 2026 एग्जाम 6 सितंबर 2026 को पेन एंड पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा।

क्या है SET?

बता दें कि राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होता है। इस टेस्ट को हर साल कोटा विश्वविद्यालय की ओर से ही आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाणपत्र दिया जाता है जो लाइफटाइम वैलिड रहता है और इसी के आधार पर उम्मीदवार स्टेट लेवल पर निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए छात्रों को मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा, अब 180 के बजाय 195 मिनट हुआ एग्जाम टाइम

2026 में इन विषयों के लिए आयोजित होगी ये परीक्षा

सब्जेक्ट कोडविषय का नाम
101001रासायनिक विज्ञान (Chemical Sciences)
101002वाणिज्य (Commerce)
101003कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग (Computer Science and Applications)
101004भू-विज्ञान (Earth Sciences)
101005अर्थशास्त्र (Economics)
101006शिक्षा (Education)
101007अंग्रेजी (English)
101008पर्यावरण विज्ञान (Environmental Sciences)
101009भूगोल (Geography)
101010हिंदी (Hindi)
101011इतिहास (History)
101012गृह विज्ञान (Home Science)
101013विधि/कानून (Law)
101014जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी (Life Science and Biotechnology)
101015प्रबंधन (Management)
101016गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)
101017संगीत (Music)
101018दर्शनशास्त्र (Philosophy)
101019शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
101020भौतिक विज्ञान (Physical Science)
101021राजनीति विज्ञान (Political Science)
101022जनसंख्या अध्ययन (Population Studies)
101023मनोविज्ञान (Psychology)
101024लोक प्रशासन (Public Administration)
101025राजस्थानी (Rajasthani)
101026संस्कृत (Sanskrit)
101027समाजशास्त्र (Sociology)
101028उर्दू (Urdu)
101029दृश्य कला (Visual Art)
101030पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science)
101031फ़ारसी (Persian)
101032पंजाबी (Punjabi)
101033सिंधी (Sindhi)
101034सांख्यिकी (Statistics)
101035योग (Yoga)

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स

विवरणतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि12 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ14 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि06 सितम्बर 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card)एग्जाम से 7-15 दिन पहले जारी होने की संभावना
परिणाम (Result)अक्टूबर मध्य से लेकर नवंबर के शुरुआत तक आने की संभावना

राजस्थान एसईटी 2026 का एग्जाम पैटर्न

पेपरमार्क्सप्रश्नों की संख्याप्रश्नों का फॉर्मेटटाइम
पेपर-I10050Teaching & Research Aptitude, विश्लेषणात्मक क्षमता, विविध चिंतन तथा सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न1 घंटा
पेपर-II200100अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न, जिनका उद्देश्य विषय ज्ञान का मूल्यांकन करना है2 घंटे
कुल300150सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे3 घंटे

300 नंबर की होगी परीक्षा

बता दें कि राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में 300 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न होंगे जो कि बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। परीक्षा के बीच में कोई अवकाश नहीं मिलेगा। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे जो 100 मार्क्स के होंगे। पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे जो कि 200 मार्क्स का होगा।

आवेदन शुल्क की जानकारी

श्रेणीशुल्क
सामान्य (General), SBC, OBC (क्रीमी लेयर)1500 रुपए
EWS, SBC, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)1200 रुपए
SC, ST, PH (दिव्यांग)750 रुपए

राजस्थान SET 2026 के लिए पात्रता

जनरल कैटेगिरी एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है।

वहीं OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC, ST, PwD (दिव्यांग) एवं थर्ड जेंडर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है।

जो अभ्यर्थी मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं या जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों को अस्थायी (Provisional) रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।