Rajasthan SET Answer Key 2026: कोटा यूनिवर्सिटी ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (SET 2026) की आंसर-की जारी कर दी है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी विषयवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
कोटा यूनिवर्सिटी ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था। यह परीक्षा राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।
39 विषयों के लिए जारी हुई आंसर की
राजस्थान एसईटी 2026 की उत्तर कुंजी 39 विषयों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार संबंधित PDF डाउनलोड करके प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं।
कुछ प्रमुख विषयों में केमिकल साइंस, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, अर्थ साइंस, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, लॉ, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, लाइफ साइंस, मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, मैथेमैटिकल साइंस, म्यूजिक, फिलॉसफी, फिजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, स्टैटिस्टिक्स, उर्दू, विजुअल आर्ट और योग आदि शामिल हैं।
Rajasthan SET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. SET Examination 2026 सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. अपने विषय की Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. विषयवार PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें।
स्टेप 6. भविष्य के लिए आंसर की का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
Rajasthan SET 2026 परीक्षा पैटर्न
राजस्थान एसईटी 2026 में दो पेपर आयोजित किए गए थे, जिसमें पेपर 1 में 50 प्रश्न 100 अंकों के, जबकि पेपर 2 में 100 प्रश्न 200 अंकों के थे। दोनों पेपर लगातार आयोजित किए गए और परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट थी। सभी प्रश्न अनिवार्य थे। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
आंसर की से ऐसे चेक करें संभावित स्कोर
उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट/याद किए गए उत्तरों को आधिकारिक आंसर की से मिलाकर सही उत्तरों की संख्या निकाल सकते हैं। चूंकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाते, इसलिए संभावित अंक का एक सामान्य अनुमान लगाया जा सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा
प्रोविजनल आंसर की में यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किए जाने की उम्मीद है।
Rajasthan SET Answer Key Subject Wise Direct Link
