RBSE Class 10th & 12th Exam Schedule 2023 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षा 9 मार्च 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8.45 बजे शुरू होगी और 11.30 बजे समाप्त होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2023 तक चलेगी।
पिछले साल आरबीएसई कक्षा 12 बोर्ड की व्यावहारिक परीक्षाएं 15 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं और सिद्धांत परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे के बीच आयोजित की गई थीं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गई थी।
वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम 13 जून 2022 को घोषित किया गया था। 10वीं में 82.89 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों पंजीकरण कराया था, जबकि परीक्षा कुल 8,77,849 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। वहीं 12वीं का परिणाम 6 जून 2022 को घोषित किया गया था।
2021 में आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए कुल 2,36,030 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,35,954 ने परीक्षा दी, जिनमें 1,55,581 लड़के और 80,373 लड़कियां थीं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 प्रतिशत रहा।