Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने गुरुवार, 25 जून को सुबह 11:30 बजे, राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण को दर्ज करना होगा, तभी वह अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
कब हुई थी परीक्षा ?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने 14 जून 2026 को दो वर्षीय बी.एड. (B.Ed) पाठ्यक्रम और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. तथा बी.एससी. बी.एड. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा आयोजित की थी।
यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी होने से पहले 16 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 17 जून से 19 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
Rajasthan PTET Result 2026 ऐसे चेक करें
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध Rajasthan PTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
PTET 2026 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
प्राप्त अंक
श्रेणी (Category)
रैंक
परीक्षा का नाम
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यूनिवर्सिटी जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन तिथियां और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।
Rajasthan PTET Result 2026 Direct Link
