वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री डीएसएड (बीएसटीसी) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज 14 मई 2026 को जारी करने की घोषणा की है। जिन आवेदकों ने राजस्थान बीएसटीसी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यह प्रवेश पत्र डी.एल.एड सामान्य और संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित प्री डीएसएड परीक्षा हेतु जारी किया जाएगा।

20 मई को होगी राजस्थान BSTC परीक्षा 2026

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का संचालन VMOU कोटा की देखरेख में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। बिना वैध हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान BSTC हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिखाई दे रहे “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4. लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर राजस्थान BSTC Admit Card 2026 दिखाई देगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

राजस्थान BSTC एडमिट कार्ड 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?

राजस्थान बीएसटीसी हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी, जो इस प्रकार है।

उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट और वैध फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) लेकर जाना अनिवार्य है।

राजस्थान में विभिन्न जिलों में होगी परीक्षा

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा हर वर्ष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में D.El.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन राजस्थान के कई जिलों में किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Direct Link