RPSC SI Exam 2026 Admit Card Out Download Direct Link recruitment.rajasthan.gov.in: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। कैंडिडेट डायरेक्ट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।
सब इंस्पेक्टर की 1015 रिक्तियों को भरेगा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इस भर्ती अभियान के जरिए पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के कुल 1015 रिक्त पदों को भरेगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्टर किया है वह अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्टर किया है वह समय से अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
RPSC SI Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Important Links सेक्शन में Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब फिर से Admit Card For SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब जो पेज ओपन होगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज Get Admit Card पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट जरूर रख लें।
दोनों दिन 2-2 पेपर होंगे
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी। दोनों दिनों में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होंगे। यह आयोग की कोशिश है कि कैंडिडेट्स को भाषाओं में उनकी काबिलियत के साथ-साथ उनके आस-पास की दुनिया के बारे में उनकी जानकारी के आधार पर परखा जाए। 5 अप्रैल को, कैंडिडेट्स को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनरल हिंदी का एग्जाम देना होगा। इसके बाद, उन्हें दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जनरल नॉलेज और जनरल साइंस का एग्जाम देना होगा।
एग्जाम पास करने के बाद आगे क्या?
यह लिखित परीक्षा इस भर्ती अभियान का पहला चरण है और जो कैंडिडेट इस लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और उसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।
