राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अभी तक इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब आयोग ने इसे 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नई डेडलाइन तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

12वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 259 रिक्तियों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

GATE 2026: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी की गाइडलाइन, कैंडिडेट्स को करना होगा इसका पालन; 7 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

श्रेणी वाइज रिक्त पदों की संख्या

रीजनजनरलअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिओबीसीपिछड़ा वर्गईडब्ल्यूएसकुल
नॉन-टीएसपी (Non-TSP)1012122103128213
टीएसपी (TSP)2700031646
कुल1282122103444259

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरण की परीक्षा के बाद होगा। उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक मापदंड में क्या चाहिए योग्यता?

कैटेगिरीऊंचाई (Height)सीना (Chest)पैदल चाल (Walking)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस150 सेमी79–84 सेमी04 घंटे में 16 कि.मी.
एससी / एसटी145 सेमी79–84 सेमी04 घंटे में 16 कि.मी.