राजस्थान में बुधवार (11 फरवरी) को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में कई बड़े ऐलान किए।

स्कूलों में बुनियादी सेवाओं को बेहतर बनाएगी सरकार- दीया कुमारी

इस दौरान दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ खुद का काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही हमारी सरकार स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में भी काम कर रही है। राज्य सरकार ने बजट में स्कूली बच्चों के खेलकूद के लिए ही 323 करोड़ रुपए के खर्च का प्रस्ताव रखा।

यूपी में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों को मिली मंजूरी, यूपी पुलिस में 30 हजार कांस्टेबल की होगी भर्ती

राजस्थान बजट 2026-27 में शिक्षा और रोजगार के लिए होने वाली बड़ी घोषणाएं

राजस्थान सरकार अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कक्षा 10वीं और कक्षा12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई-वाउचर के जरिए 20 हजार रुपए तक की सहायता मिलेगी।

कक्षा 1 से 8वीं तक के 40 लाख स्टूडेंट्स को फ्री यूनिफॉर्म मिलेगी। सरकार इस योजना पर करीब 250 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

अगले साल 2500 से ज्यादा स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 450 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर स्कूलों के भवन का निर्माण होगा और सभी स्कूलों में टॉयलेट बनाए जाएंगे।

1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा। इससे 50 हजार छात्रों को फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार ने बजट में हर जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने का प्रावधान रखा है। सरकार के इस कदम से छात्रों को अपने ही जिले में आगे की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।

AI स्टार्टअप प्रोग्राम शुरू होगा जिसके लिए 30 करोड़ की लागत से नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे।

राजस्थान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी शुरू होगी। इसमें ऑनलाइन टेस्ट समेत अन्य एग्जाम होंगे।

प्रदेश के कॉलेजों में नई फैकल्टी खोली जाएंगी।