बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 10 जून 2026, बुधवार को जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर जयपुर के रीजनल सेंटर पर परिणाम घोषित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री की ओर से संयुक्त रूप से जल्द ही BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। 20 मई को आयोजित की गई इस परीक्षा में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक होगा रिजल्ट

बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा हर साल की तरह इस साल भी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आयोजित कराई थी। परिणाम की घोषणा के वक्त यूनिवर्सिटी के कुलपति बीएल वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। इस एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सहायता से अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, कल है लास्ट डेट; 15 जून से खुलेगी करेक्शन विंडो

5 लाख के करीब बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो बीएल वर्मा ने बताया है कि इस बार बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 65042 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल 497178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा 41 जिलों में संचालित हुई। राज्य के कुल 1774 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन प्रोग्राम एडमिशन टेस्ट में जनरल और संस्कृत दोनों कोर्स शामिल हैं। एडमिशन प्रोसेस में बने रहने के लिए, कैंडिडेट्स को अथॉरिटी द्वारा तय मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे। जो कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी में आते हैं, उनके लिए मिनिमम 50 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। वहीं शेड्यूल्ड कास्ट (SC), शेड्यूल्ड ट्राइब (ST), अदर बैकवर्ड क्लास (OBC), पर्सन्स विद डिसेबिलिटी (PWD), और जनरल कैटेगरी की विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पासिंग मार्क्स 45 फीसदी हैं। रिजल्ट आने के बाद VMOU में काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होगा।