राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 31 मार्च 2026, मंगलवार को जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 97.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने उदयपुर स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक करें। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट jansatta.com/education/ और हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE Class 12th Result 2026: छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट कब और कहां से मिलेगी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट के कुछ दिन बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र की व्यक्तिगत जानकारी, विषय-वार अंक और कुल स्कोर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: ऐसे चेक करें RBSE 12वीं रिजल्ट 2026
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
RBSE 12th Result Commerce 2026 LIVE: रिजल्ट आने से 10 दिन पहले एक छात्रा की हो गई मौत
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा निकिता अपना रिजल्ट नहीं देख पाईं। रिजल्ट आने से करीब 10 दिन पहले 20 मार्च को बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।
RBSE 12th Result Commerce 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम में चार लड़कियां और एक लड़के ने किया टॉप
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। साइंस स्ट्रीम में 5 स्टूडेंट ने टॉप पोजिशन हासिल की है जिनके बराबर मार्क्स आए हैं। इन सभी को कुल 500 में से 499 यानी 99.80 प्रतिशत नंबर मिले हैं और इन्होंने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। इनके नाम हैं-
सोनू मेहरा
दीपिका रंकावत
दिव्या भाड़ू
निकिता
RBSE 12th Result Commerce 2026 LIVE: मुख्यमंत्री ने दी छात्रों को बधाई
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी है। सीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा ये नीचे देखिए-
RBSE 12th Result Commerce 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम से एक ही टॉपर निकली
राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 31 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। कॉमर्स स्ट्रीम से सिर्फ एक ही टॉपर रही हैं और उनका नाम वर्षा रानी है। वर्षा के 500 में 496 यानी 99.20 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।
RBSE 12th Result 2026 Out LIVE: साइंस स्ट्रीम में अच्छा परफॉर्म करने वाले टॉप 5 जिले
कुचामन डीडवाना - 99.43 प्रतिशत
बाड़मेर - 99.08 प्रतिशत
जोधपुर - 98.94 प्रतिशत
राजसमंद - 98.87 प्रतिशत
सीकर - 98.85 प्रतिशत
RBSE 12th Result 2026 Declared: इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले रहा कम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल ओवरऑल तीनों स्ट्रीम में मिलाकर कुल 97.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। लास्ट ईयर यानी 2025 में ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 98.43% के करीब रहा था।
RBSE 12th Result 2026 Declared: शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट पर क्या कहा?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कक्षा 12वीं में पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिले
राजस्थान का धौलपुरा जिला कक्षा 12वीं के रिजल्ट में सबसे खराब प्रदर्शन करने के मामले में टॉप पर रहा है। धौलपुर का रिजल्ट 95.36% रहा। बालोतरा में 96.16% स्टूडेंट पास हुए तो वहीं प्रतापगढ़ में 96.26% बच्चों ने परीक्षा पास की। कोटा में 96.28% बच्चों ने यह परीक्षा पास की है।
Rajasthan Board 12th Result 2026 Out: राजसमंद जिले ने किया टॉप
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। इस साल राजसमंद जिले ने टॉप किया है। इस जिले में 98.70% बच्चे पास हुए हैं।
इसके बाद दूसरे नंबर पर 98.58% के साथ डीडवाना कुचामन रहा।
वहीं तीसरे नंबर 98.52% के साथ सिरोही का नाम रहा।
चौथे नंबर पर पाली रहा इस जिले के 98.47% बच्चे पास हुए।
RBSE 12th Result 2026 OUT: तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। तीनों स्ट्रीम के टॉपर यहां देखिए
साइंस स्ट्रीम- सोनू मेहरा, दीपिका, दिव्या, निकिता और ऋषिता टॉपर संयुक्त रूप से टॉपर हैं। इन्हें 99.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में - रानी ने 99.20 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम में नरपत, नव्या और नैंसी तीन छात्राएं संयुक्त रूप से टॉपर रही हैं। इन तीनों के 99.60 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं।
RBSE 12th Result 2026 OUT LIVE: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अगर वेबसाइट पर रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं तो वह SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आर्ट्स स्ट्रीम के लिए, RJ12A रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
साइंस स्ट्रीम के लिए, RJ12S रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए, RJ12C रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।
- साइंस स्ट्रीम में 96.42% लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है।
- आर्ट्स स्ट्रीम में 95.80% लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.95% रहा है।
- कॉमर्स में 98.66% लड़के पास हुए हैं तो वहीं 99.51% छात्राओं ने सफलता पाई है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: आर्ट्स में 97.54 फीसदी रहा ओवरऑल पासिंग प्रतिशत
इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,91,023 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं।
इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर आर्ट्स स्ट्रीम से कुल 97.54% ने परीक्षा पास की है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट UMANG ऐप के जरिए चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- स्टूडेंट सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर UMANG ऐप खोलें
- अपने मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
- अब एजुकेशन सर्विसेज पर जाएं।
- फिर RBSE क्लास 12 रिजल्ट 2026 चुनें
- अपना रोल नंबर और स्ट्रीम डालें
- आगे इस्तेमाल के लिए अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत
इस साल (2026) आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा।
पिछले साल (2025) आट्र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: इस साल जयपुर के 1 लाख बच्चों ने दी थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। जिलेवार पासिंग प्रतिशत के आंकड़े जल्द ही सामने आएंगे।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां देखिए स्ट्रीम वाइज रिजल्ट:-
- इस साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.23% रहा।
- कॉमर्स स्ट्रीम में 93.64% बच्चे पास हुए हैं।
- आर्ट्स स्ट्रीम में 97.54% स्टूडेंट ने परीक्षा पास की है।
- वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20% रहा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले ही डाउन हो गई है। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट को वेबसाइट ओपन नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: कुछ ही मिनट में यहां मिलेगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में इन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
— rajeduboard.rajasthan.gov.in
— education.indianexpress.com
RBSE 12th Result 2026 LIVE: अब से बस कुछ ही मिनट में वेबसाइट पर एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने में बस कुछ ही मिनट बाकी हैं। स्टूडेंट अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
RBSE क्लास 12 की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33 परसेंट मार्क्स लाने होंगे। इसका मतलब है कि फुल-मार्क्स वाले सब्जेक्ट्स में 100 में से 33, और 80 मार्क्स वाले सब्जेक्ट्स में 80 में से 26 नंबर लाने पर ही स्टूडेंट पास होंगे।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: पहली बार मार्च में आ रहा है 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहली बार मार्च महीने में जारी किया जाएगा। यह पहली बार है जब आरबीएसई इंटर परीक्षा परिणाम मार्च महीने में जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 10 बजे की जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कब आता है?
राजस्थान इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई/अगस्त में होंगे और इसका रिजल्ट सितंबर में जारी किया जाता है। पिछले साल RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 6 से 8 अगस्त, 2025 तक आयोजित किए गए थे और राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 4 सितंबर, 2025 को जारी हुआ था।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड ने इस साल रिजल्ट जारी करने में बनाया रिकॉर्ड
राजस्थान बोर्ड ने इस साल सभी कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने में एक रिकॉर्ड कायम किया है। आरबीएसई ने परीक्षा खत्म होने के बाद 20 दिन बाद 8वीं, 18 दिन बाद 5वीं का और 24 दिन बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया था और अब 19 दिन के अंदर आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: बस कुछ देर में जारी किया जाएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अब से बस कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से की जाएगी।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने के बाद स्क्रूटनी के लिए कैसे करें आवेदन?
रिजल्ट आने के बाद जो कैंडिडेट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे वह RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर स्क्रूटनी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
आमतौर पर, रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 10-15 दिनों के अंदर रिज़ल्ट स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करना होता है।
कैंडिडेट अपने रिजल्ट के री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: RBSE ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर न्यूज अपडेट पर जाएं
स्टेप 3: अब ‘स्क्रूटनी 2026’ पर क्लिक करें
स्टेप 4: नई विंडो में – ‘फर्स्ट-टाइम यूजर न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें
स्टेप 5: ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 6: रजिस्टर बटन पर क्लिक करें और पक्का करें कि डाला गया मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस वैलिड है
स्टेप 7: अपने मोबाइल नंबर/ईमेल एड्रेस पर मिला OTP डालें और ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें
स्टेप 8: कैंडिडेट्स को उनके ईमेल एड्रेस पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा
स्टेप 9: स्टूडेंट्स को यूजर ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा
स्टेप 10: जिन सब्जेक्ट्स के लिए री-इवैल्यूएशन चाहिए, उन्हें चुनें और ‘सेव’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप 11: सब्जेक्ट्स चुनने के बाद, ‘Pay Now’ बटन पर क्लिक करें और पेमेंट करें।
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: आज सुबह 10 बजे घोषित होगा आरबीएसई 12वीं इंटर का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज (31 मार्च 2026, मंगलवार) घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे।
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा था?
साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 5,78,494 स्टूडेंट शामिल हुए थे जिसमें से 5,69,575 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। आर्ट्स स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 96.88 फीसदी था। इसममें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 95.80 फीसदी था।

