राजस्थान में इस साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी होने की पूरी संभावना है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से सबसे पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने 11 मार्च को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की थी कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा और रिजल्ट से जुड़ी तारीख पहले बता दी जाएगी। इस जानकारी के बाद से ही 10वीं का परिणाम 20 मार्च को जारी होने की प्रबल संभावना‌ है। अगर ऐसा होता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा कि रिजल्ट इतना जल्दी और कक्षा 12वीं से पहले जारी किया गया है।

RBSE 10th Result 2026: Live Updates

पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

इस साल के रिजल्ट के इंतजार के बीच अगर लास्ट ईयर के परिणाम पर नजर डालें तो 2025 में कक्षा 10वीं का परिणाम 28 मई को शाम 4 बजे के करीब जारी किया गया था। पिछले साल कुल 10,71,460 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जिसमें से 10,16,963 विद्यार्थी पास हुए थे। इस हिसाब से लास्ट ईयर कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत 93.60 फीसदी रहा था। इसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.08 फीसदी था जबकि 93.16 फीसदी लड़के पास हुए थे।

CTET 2026: सीटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन, अप्रैल फर्स्ट वीक में आ सकता है रिजल्ट

RBSE 10th Topper 2025

पिछले साल के टॉपर्स में लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने सबस अधिक 99.67% अंक हासिल किए थे। वहीं नागौर की पूजा भादू और सीकर की वंदना तंवर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे। दोनों ने 99.50% अंक हासिल किए थे। श्रेया प्रजापति और प्रियांशु शर्मा ने 99.17 फीसदी मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची-

नामप्राप्तांक (प्रतिशत में)
भावना99.67%
पूजा भादू99.50%
वंदना तंवर99.50%
श्रेया प्रजापति99.17%
प्रियांशु शर्मा99.17%
जयेश सोनी98.81%
विकास वर्मा98.17%
यशिता कुमावत97.83%
खुशबू सोनी97.17%

इस साल कितने बच्चों ने दी परीक्षा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। रिजल्ट बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही जारी होगा। इसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस साल आरबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख 68 हजार 78 छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।