राजस्थान में 10वीं 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, साथिन और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 10वीं-12वीं पास महिला आवेदन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन तरीके से ही कर सकते हैं आवेदन
अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार सिर्फ ऑफलाइन माध्यम के जरिए ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए उम्मीदवारों का चयन जिला स्तर की भर्ती से ही होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Rajasthan) कार्यालय में अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा। हर जिले की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
इस राज्य में मिल रही UPSC की फ्री कोचिंग, 17 जुलाई से करें आवेदन; 5000 रुपए का स्टाइपेंड भी मिलेगा
आवेदक का विवाहित होना अनिवार्य
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो आवेदक (महिला) का विवाहित होना अनिवार्य है। साथ ही महिला का जिस आंगनवाड़ी केंद्र में सिलेक्शन हो रहा है वह महिला राजस्व ग्राम की अथवा शहर क्षेत्र में संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के वार्ड की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता महिलाओं को ससुराल और मायके दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा।
WCD Rajasthan की वेबसाइट पर देखें जिलेवार भर्ती की डिटेल
इस भर्ती के लिए जिस उम्मीदवार को आवेदन करना है वह अपनी जिलेवार भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देखें। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Rajasthan) की वेबसाइट से जिलेवार भर्ती की जानकारी वाली पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, आवेदन तिथि और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी को जरूर पढ़ लें। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) में जमा करना होगा।
इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता और पात्रता
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के लिए योग्यता और पात्रता निर्धारित की गई है। अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखी गई है जिसमें आंगनवाड़ी साथिन के पद हेतु अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनी के पद हेतु आवेदन करने वाले अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में पदों के हिसाब से (कार्यकर्ता, सहायिका) और अनुभव के आधार पर मंथली सैलरी निर्धारित की गई है। बजट घोषणा और वृद्धि के बाद मुख्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग 10,000 प्रतिमाह से लेकर 10,635 प्रतिमाह और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को लगभग 5,500 रुपए प्रतिमाह से लेकर 6,291 प्रतिमाह तक का वेतन मिलता है।
