राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने प्रश्न संख्या 108 की संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर उम्मीदवारों के लिए संशोधित रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में उपलब्ध रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

रोल नंबर वाइज परिणाम वेबसाइट पर है उपलब्ध

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे अब RSSB 4th Grade Result 2026 PDF, Rajasthan 4th Grade Merit List PDF और संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार संशोधित परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिणाम को अलग-अलग PDF शीट्स में जारी किया है, जिससे रोल नंबर के आधार पर रिजल्ट ढूंढना आसान हो गया है। इसके साथ ही Merit wise Final Result और With held Candidates की अलग सूची भी प्रकाशित की गई है।

यूपी में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 700 से अधिक रिक्तियों के लिए 12वीं पास करें अप्लाई

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा कुल 53,750 रिक्तियों के लिए 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी। 16 जनवरी को परिणाम और 6 फरवरी को संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया था और करीब 1 लाख बच्चों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। बाद में आरएसएसबी द्वारा 26 जून को संशोधित मेरिट सूची भी जारी की गई थी।

45 हजार उम्मीदवार चुने गए थे मेरिट के आधार पर

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने पूरी की थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता की जांच के बाद बोर्ड ने मेरिट के आधार पर कुल 45,413 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया है और यही फाइनल रिजल्ट अब जारी हुआ है।

5 हजार से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ड पर

इस परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। आयोग के चेयरमैन आलोक राज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 48,000 उम्मीदवारों का चयन हुआ है जबकि 5750 उम्मीदवारों का रिजल्ट कोर्ट के आदेश के बाद होल्ड पर रखा गया है।

RSSB 4th Grade Final Cut Off 2026

वर्गकैटेगिरीकटऑफ मार्क्सटाई-ब्रेक जन्म तिथि
सामान्य (General)सामान्य174.715705-07-2000
सामान्य (General)महिला168.7237
सामान्य (General)विधवा115.7558
सामान्य (General)तलाकशुदा153.7707
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)सामान्य171.8948
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)महिला162.185531-01-1998
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)तलाकशुदा152.6292
अनुसूचित जाति (SC)सामान्य163.847505-07-1994
अनुसूचित जाति (SC)महिला150.573728-06-1995
अनुसूचित जाति (SC)तलाकशुदा131.4325
अनुसूचित जनजाति (ST)सामान्य157.0564
अनुसूचित जनजाति (ST)महिला149.8812
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)सामान्य172.370113-12-1999
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)महिला165.0437