रेल मंत्रालय ने CEN 07/2025 के तहत आयोजित होने वाली RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) अंडरग्रेजुएट पदों की CBT-1 परीक्षा का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। तो देर न करते हुए जान लीजिए इस भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
कब होगी RRB NTPC CBT-1 परीक्षा?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। तय तारीखें इस प्रकार हैं:
मई 2026: 7, 8 और 9 मई
जून 2026: 13, 14 और 16 से 21 जून तक
अधिक उम्मीदवारों के कारण परीक्षा को मल्टीपल फेज में आयोजित किया जा रहा है।
देशभर में होंगे एग्जाम सेंटर
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके चुने गए जोन के अनुसार सेंटर आवंटित होंगे।
कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप?
उम्मीदवार अपनी Exam City Intimation Slip परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले चेक कर सकेंगे। इससे उन्हें यात्रा और रहने की योजना बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही एससी-एसटी उम्मीदवारों को इसी पोर्टल पर ट्रैवल अथॉरिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक Jansatta.com/education पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, जिसके लिए जरूरी निर्देशों को नीचे दिया गया है।
उम्मीदवार को अपने ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-आधार की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। आधार में दर्ज जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और फोटो आदि सही होने चाहिए। परीक्षा के दिन आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक होना चाहिए
फर्जीवाड़े से रहें सावधान
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल CBT प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। किसी भी एजेंट या संस्था द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें।
