Punjab Police Recruitment 2026, Eligibility, Exam Fees, Application Process: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट http://www.punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तय की गई है। पंजाब पुलिस ने 6 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कुल 3,298 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इनमें डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर दोनों शामिल हैं।
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,298 पद भरे जाएंगे। इनमें से अधिकांश पद जिला पुलिस कैडर में हैं।
डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर: 2,522 पद
आर्म्ड पुलिस कैडर: 775 पद
इन पदों को जनरल, एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों के बीच सरकारी नियमों के अनुसार विभाजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती पंजाब के अलग-अलग जिलों में की जाएगी।
Punjab Police Recruitment 2026: योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवार 10वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए या पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Punjab Police Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी:
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Punjab Police Recruitment 2026: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह की शुरुआती सैलरी दी जाएगी, जो सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार होगी।
Punjab Police Constable Recruitment 2026 में कैसे करें आवेदन ?
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1. पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.punjabpolice.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Punjab Police Constable Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 7. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
Direct Link to Apply for Punjab Police Recruitment 2026
