पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बुधवार (13 मई 2026) को जारी कर दिया गया। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में कुल 91.46 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है। लास्ट ईयर कुल 91 फीसदी बच्चे पास हुए थे। बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए हैं। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में मानसा जिले की सुपनीत कौर ने टॉप किया है। गुरु नानक आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोहला साहिब (मानसा) की छात्रा सुपनीत को 500 में से 500 नंबर मिले हैं।

टॉप 3 रैंक होल्डर रहीं छात्राएं

पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों के बेहतरीन प्रदर्शन का इस बात से ही आंका जा सकता है कि इस साल तीनों स्टेट टॉपर लड़कियां ही रही हैं। पहला स्थान मानसा जिले की सुपनीत कौर को मिला है। सुपनीत को 500 में से 500 नंबर मिले हैं। दूसरे स्थान पर लुधियाना की सुहानी चौहान हैं और तीसरे स्थान पर लुधियाना की ही दिवांशी रही हैं। इन तीनों छात्राओं के 500 में से 500 मार्क्स आए हैं। सुपनीत कौर साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं जबकि सुहानी और दिवांशी आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा हैं।

PSEB 12th Result 2026 Out: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कुल 91.46 प्रतिशत बच्चे पास

लड़कियों का पास प्रतिशत भी रहा अधिक

पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.73 फीसदी रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 88.52 फीसदी रहा। इस साल 1,39,716 लड़कों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें से 1,23,676 लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि लड़कियों के परीक्षा में शामिल होने की संख्या 1,25,695 थी। इसमें से कुल 1,19,073 लड़कियोंं ने परीक्षा पास की है।

PSEB 12th Topper List 2026

रैंकनामस्ट्रीमजिलाअंकप्रतिशत
1सुपनीत कौरसाइंसमानसा500100.00%
2सुहानी चौहानह्यूमैनिटीजलुधियाना500100.00%
3दिवांशीह्यूमैनिटीजलुधियाना500100.00%

स्ट्रीम वाइज रिजल्ट कैसा रहा?

क्रमांकस्ट्रीमपरीक्षा में शामिलपासप्रतिशत
1कॉमर्स34,49634,07498.78%
2ह्यूमैनिटीज1,65,4571,45,17987.74%
3साइंस56,45655,59398.47%
4वोकेशनल9,0087,90987.80%