पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं के परिणाम 2026 की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने रिजल्ट 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को जारी किया। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें। इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 96.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। लास्ट ईयर कुल 97.30 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
इस साल PSEB क्लास 8वीं की परीक्षा में कुल 2,62,966 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2,53,789 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास परसेंटेज 97.74 परसेंट रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 95.42 परसेंट रहा।
इस साल के PSEB क्लास 8वीं के बोर्ड परिणाम में तेहना ने 100 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है। इन्हें 600 में से 600 (100 परसेंट) मार्क्स मिले हैं। उनके बाद जपजी कौर और जसमीत कौर हैं, दोनों ने 600 में से 598 मार्क्स लाकर 99.67 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
कब हुई थीं परीक्षाएं
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। अब दोनों कक्षाओं के परिणाम अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
ऐसे करें PSEB Result 2026 चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. कक्षा 5वीं या 8वीं का संबंधित लिंक चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
स्टेप 5. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
स्टेप 7. भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।
PSEB 8th Class Result 2026 LIVE: इस साल का पास प्रतिशत
इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 96.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा है।
PSEB 8th Class Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं के परिणाम 2026 की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने रिजल्ट 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को जारी किया।
ऐसे करें PSEB Result 2026 चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. कक्षा 5वीं या 8वीं का संबंधित लिंक चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
स्टेप 5. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
स्टेप 7. भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: किन छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
रिजल्ट के बाद छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। स्कूल जल्द नई कक्षाएं शुरू करेंगे।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: फर्जी लिंक से बचें
छात्रों को किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचना चाहिए। केवल pseb.ac.in पर ही रिजल्ट देखें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: स्लो हो सकती है वेबसाइट
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में कुछ देर बाद फिर से कोशिश करें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिचेकिंग का विकल्प
यदि किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वह री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। यह भविष्य में काम आ सकता है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: कैसे चेक करें रोल नंबर
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर “Class 8 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट के लिए दर्ज करें सही डिटेल
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय अपनी सभी डिटेल्स सही तरीके से दर्ज करें। गलत जानकारी भरने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: स्कूल से मिलेगी असली मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: 2024 में क्या रहा रिजल्ट
2024 के रिजल्ट में पास प्रतिशत 98.31% रहा था, जो पिछले साल से बेहतर था। इस साल भी बोर्ड से इसी तरह के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: पिछले साल कौन थे टॉपर
2025 में दो छात्रों पुनीत वर्मा और नवजोत कौर ने 600 में से 600 अंक हासिल कर टॉप किया था। यह एक बड़ी उपलब्धि थी और इस साल भी ऐसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: पिछले साल क्या रहा रिजल्ट
पिछले साल PSEB कक्षा 8 का पास प्रतिशत 97.30% रहा था। कुल 2.90 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से अधिकांश सफल रहे। इस साल भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई जा रही है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
PSEB इस बार कक्षा 8 के रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा। इसमें राज्य के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम और अंक शामिल होंगे। इससे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और प्रतिस्पर्धा का स्तर भी समझ में आएगा।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र pseb.ac.in वेबसाइट पर जाकर अपने अंक चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: कब हुई थी परीक्षा
इस साल PSEB कक्षा 8 की परीक्षाएं मार्च 2026 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि परिणाम अप्रैल के अंत में घोषित किए जाएंगे। इससे पहले की तरह जल्दी रिजल्ट जारी नहीं होगा।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: जारी है मूल्यांकन प्रक्रिया
पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 5 और 8 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी जारी है और इसे पूरा करने में थोड़ा समय लग रहा है। ऐसे में छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update:रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार कक्षा 8 का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी नहीं होगा। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परिणाम अब अप्रैल के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट तय करेगा आगे की दिशा
PSEB कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट 2026 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल उनके शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है, बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए दिशा भी तय करता है। छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी
बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी। ऐसे छात्रों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि वे अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: शिक्षकों के लिए सलाह
रिजल्ट के बाद जिन छात्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, उनके लिए शिक्षकों और अभिभावकों को सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। सही मार्गदर्शन से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा
छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर गलत जानकारी तेजी से फैल सकती है। इसलिए केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन
PSEB रिजल्ट 2026 के साथ ही शिक्षा विभाग राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता का भी आकलन करेगा। इससे आने वाले वर्षों में सुधार की रणनीति बनाई जाएगी।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: कब शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद कई स्कूल नए सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर देंगे। छात्रों और अभिभावकों को समय पर स्कूल से संपर्क करना चाहिए ताकि दाखिले में कोई परेशानी न हो।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: ध्यान से चेक करें व्यक्तिगत जानकारी
बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और जन्मतिथि की भी जांच करनी चाहिए। किसी भी गलती को जल्द से जल्द ठीक कराना जरूरी है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट की सही से जांच करें
कुछ मामलों में रिजल्ट में तकनीकी त्रुटियां भी हो सकती हैं। यदि किसी छात्र का रिजल्ट “Result Withheld” या “Error” दिखता है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: क्यों अहम है रिजल्ट
कक्षा 8 के छात्रों के लिए यह परिणाम और भी अहम है, क्योंकि इसके बाद वे हाई स्कूल स्तर में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस रिजल्ट का उनके भविष्य पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: मिडिल स्कूल में प्रवेश
कक्षा 5 के छात्रों के लिए यह रिजल्ट प्राथमिक शिक्षा के समापन का संकेत है। इसके बाद वे मिडिल स्कूल स्तर में प्रवेश करेंगे, जो उनकी शिक्षा का अगला महत्वपूर्ण चरण होगा।
PSEB 5th 8th Result 2026 LIVE Update: टॉपर्स की डिटेल होगी जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड प्रेस रिलीज के माध्यम से टॉपर्स और जिला स्तर के प्रदर्शन की जानकारी भी जारी कर सकता है। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन की तुलना करने में मदद मिलती है।
