PSEB Class 10th, 12th Admit Card 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं और मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा यह एडमिट कार्ड नियमित छात्रों के लिए स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि निजी (प्राइवेट) उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड दोपहर 12 बजे से आधिकारिक पोर्टल पर स्कूल लॉगिन के जरिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। केवल अधिकृत स्कूल अधिकारी ही इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के साथ एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे।
नियमित छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
नियमित छात्र एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकते
एडमिट कार्ड परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले स्कूल से प्राप्त करना अनिवार्य
एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय और तिथियों की जांच जरूरी
यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें, ताकि PSEB द्वारा निर्धारित समय सीमा में सुधार किया जा सके।
निजी उम्मीदवार कैसे करें पीएसईबी एडमिट कार्ड डाउनलोड ?
कक्षा 12 के निजी उम्मीदवार PSEB की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है।
स्टेप 1. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए सेक्शन या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक ढूंढें।
स्टेप 3. लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पिछला रोल नंबर, साल और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
स्टेप 4. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6. परीक्षा केंद्र के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रखें।
पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को ध्यान रखना होगा कि, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कब होंगी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 ?
PSEB के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षा तिथियों की विस्तृत डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है।
PSEB Admit Card 2026 FAQs: पीएसईबी एडमिट कार्ड के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या कक्षा 10 और 12 के छात्र खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
A. नहीं, नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेगा।
Q2. निजी उम्मीदवार एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
A. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन करके।
Q3. एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
A. तुरंत स्कूल प्रशासन या बोर्ड को सूचित करें।
Q4. क्या परीक्षा के हर दिन एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है?
A. हां, बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।
Q5. क्या एडमिट कार्ड परिणाम के समय भी काम आएगा?
A. हां, रिजल्ट देखने के लिए भी एडमिट कार्ड जरूरी होता है।
Direct link to download PSEB Admit Card 2026
