पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने आज (12 मई 2026) दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किए। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पीएसईबी 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी डिटेल Jansatta.com/education पर मिलेगी।

Live Updates
17:52 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: ट्रांसजेंडर छात्रों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए सभी 6 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए और उन्होंने 100% सफलता दर हासिल की है।

17:20 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: अमृतसर के टॉप 10 स्टूडेंट

1. नितिका कपूर

2. कर्मनप्रीत कौर (पिता का नाम- हरभिंदर सिंह)

3. अमनदीप कौर

4. कर्मनप्रीत कौर (पिता का नाम- जगरूप सिंह)

5. जसमीत कौर (पिता का नाम- हरदीप सिंह)

6. जसमीत कौर (पिता का नाम- बलबीर सिंह)

7. नवदीप कौर

8. अमनदीप कौर

9. अशमीन दीप कौर

10. राधिका

16:50 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल और इस साल टॉपर के 100 प्रतिशत मार्क्स

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में तीनों टॉपर छात्राएं रही हैं। लास्ट ईयर भी तीनों छात्राओं ने ही टॉप किया था। पिछले साल भी टॉपर के 500 में से 500 नंबर आए थे और इस साल तो तीनों टॉपर के 100 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।

16:25 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: वोकेशनल स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में वोकेशनल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.80 फीसदी रहा है। इस स्ट्रीम से कुल 9,008 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जिसमें से 7,909 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है।

16:00 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.74 फीसदी रहा है। इसमें 1,65,457 में से कुल 1,45,179 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

15:30 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.78 फीसदी रहा है। इसमें कुल 34,074 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

15:10 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में कुल 91.46 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.47 फीसदी रहा। इसमें कुल 55,593 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

14:40 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: लड़कियों का पास प्रतिशत भी रहा अधिक

पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.73 फीसदी रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 88.52 फीसदी रहा। इस साल 1,39,716 लड़कों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें से 1,23,676 लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि लड़कियों के परीक्षा में शामिल होने की संख्या 1,25,695 थी। इसमें से कुल 1,19,073 लड़कियोंं ने परीक्षा पास की है।

14:19 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Topper List 2026: मानसा की सुपनीत कौर ने पंजाब बोर्ड 12वीं में किया टॉप, 500 में से आए 500 नंबर; यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

Punjab Board 12th Topper 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 91.46 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पास स्टूडेंट्स में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। वहीं टॉपर्स लिस्ट में टॉप 3 रैंक होल्डर भी लड़कियां ही हैं। ...अधिक जानकारी
12:53 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, मिले 100 प्रतिशत मार्क्स

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मानसा जिले की सुपनीत कौर ने टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट सुपनीत को 500 में से 500 मार्क्स मिले हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रहने वाली टॉपर छात्राएं हैं जो कि आर्ट्स स्ट्रीम से हैं।

12:50 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: इस साल का पासिंग प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 91.46 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के पासिंग प्रतिशत 0.46 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर 91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

12:45 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद रखें सुरक्षित

PSEB 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र उसकी PDF कॉपी अपने मोबाइल और ईमेल में सेव कर लें। भविष्य में कॉलेज एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है। कई बार वेबसाइट से बाद में रिजल्ट डाउनलोड करने में परेशानी होती है। इसलिए रिजल्ट जारी होते ही उसकी कई कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा। छात्र चाहें तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से भी कभी भी डाउनलोड की जा सकती है।

12:43 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12:40 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: रीचेकिंग का भी मिलेगा विकल्प

यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह होता है तो वह रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र निर्धारित फीस जमा करके उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकेंगे। कई बार टोटलिंग या मूल्यांकन में त्रुटियां होने की संभावना रहती है। ऐसे में रीचेकिंग छात्रों के लिए उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। आवेदन की तारीख और प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

12:36 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

पंजाब बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

12:34 (IST) 13 May 2026

Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल की टॉपर थी हरसिरत कौर

पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में हरसिरत कौर ने टॉप किया था। हरसिरत को एग्जाम में 100 प्रतिशत मार्क्स मिले थे।

12:31 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: छात्रों को धैर्य रखने की सलाह

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि वेबसाइट स्लो हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। बोर्ड ने छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी है। किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक पर भरोसा न करें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने भविष्य की योजना बनाने और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने पर ध्यान देना चाहिए।

12:30 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ जारी हो सकता है पास प्रतिशत

PSEB आज रिजल्ट जारी करने के साथ कुल पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा कर सकता है। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स, जिलेवार प्रदर्शन और छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का आंकड़ा जारी करेगा। पिछले वर्षों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। इस बार भी रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा सभी आधिकारिक अपडेट pseb.ac.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

12:28 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना जरूरी

PSEB 12वीं परीक्षा में जिन विषयों में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, उनमें छात्रों को अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र किसी एक भाग में फेल हो जाता है तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार कुल 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट जारी होने के बाद सभी विषयों के अंक ध्यान से जांचें। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित स्कूल से तुरंत संपर्क करें।

12:25 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम को लेकर उत्साहित हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी। बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना जताई जा रही है।

12:24 (IST) 13 May 2026

Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

12:20 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर तैयार रखें छात्र

PSEB 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए। बिना रोल नंबर के रिजल्ट देखने में परेशानी हो सकती है। कई बार छात्र एडमिट कार्ड खो देते हैं, इसलिए रिजल्ट जारी होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करने के दौरान सही जानकारी दर्ज करना जरूरी है। यदि वेबसाइट पर एरर आए तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में सेव कर लें।

12:15 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल अगस्त में हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा

पिछले वर्ष PSEB 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक हुई थी। इस बार भी सप्लीमेंट्री परीक्षा अगस्त में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है। छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। सप्लीमेंट्री परीक्षा छात्रों को दूसरा मौका प्रदान करती है।

12:13 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: अगर एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या करें?

अगर किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड खो गया है तो उन्हें इसके लिए अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। स्कूल की ओर से उन्हें स्कूल कोड, रोल नंबर जैसी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। इसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

12:10 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?

PSEB 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं। जो छात्र अच्छे अंक हासिल करेंगे वे कॉलेज एडमिशन और प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं जिन छात्रों के अंक उम्मीद से कम आएंगे, वे रीचेकिंग या सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। रिजल्ट के बाद करियर काउंसलिंग लेना भी फायदेमंद हो सकता है। मार्कशीट और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

12:05 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए भी PSEB 12वीं रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल ब्राउजर में pseb.ac.in वेबसाइट ओपन करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। मोबाइल पर मार्कशीट डाउनलोड कर PDF के रूप में सेव भी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट चेक करते समय इंटरनेट कनेक्शन सही रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट लोड होने में समय लग सकता है।

11:54 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

PSEB अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी साझा की जा सकती है। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों और अभिभावकों की नजरें आज के परिणाम पर टिकी हुई हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लड़कियों के प्रदर्शन पर खास ध्यान रहेगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

11:50 (IST) 13 May 2026

PSEB 12th Result 2026 LIVE: 2024 में गैर सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत था ज्यादा

साल 2024 में पंजाब के सरकारी स्कूलों का पास परसेंटेज 92.57 परसेंट था। वहीं गैर-सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.63 परसेंट था और सहायता प्राप्त स्कूलों का पास परसेंटेज 91.86 परसेंट था।

11:44 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर जांचें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस ध्यान से जांचना चाहिए। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो तुरंत स्कूल प्रशासन या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। कई बार तकनीकी कारणों से डिटेल्स में त्रुटियां हो सकती हैं। मार्कशीट भविष्य के एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होती है। इसलिए छात्रों को इसे सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। डिजिटल और प्रिंट दोनों कॉपी संभालकर रखें।

11:33 (IST) 13 May 2026

pseb.ac.in, Punjab Board 12th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा

जो छात्र PSEB 12वीं परीक्षा में किसी विषय में फेल हो जाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें घोषित करेगा। पिछले साल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं अगस्त महीने में आयोजित की गई थीं। सप्लीमेंट्री परीक्षा छात्रों को अपना साल बचाने का एक और अवसर देती है। बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया और फीस की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।