Punjab Board 12th Result 2026 Direct Link: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पीएसईबी 12वीं रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी Jansatta.com/education पर मिलेगी।
पंजाब बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
PSEB Punjab Board 12th Result LIVE Update Direct Link
PSEB Class 12 Result 2026: कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
PSEB 12th Result 2026 चेक करने का तरीका
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “PSEB Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर या मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
नंबरों से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे Re-evaluation
जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रत्येक विषय के लिए अलग आवेदन करना होगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। आवेदन फॉर्म और फीस रसीद की कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी अनिवार्य होगी।
2026 से पंजाब बोर्ड में शुरू हुई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पहले घोषणा की थी कि 2026 से बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन ऑन- मार्किंग सिस्टम (OSM) के जरिए किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर यूनिक QR कोड दिया गया है। कॉपियों को स्कैन कर केंद्रीय डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाता है, जहां परीक्षक डिजिटल तरीके से मूल्यांकन करते हैं। इससे मार्किंग में पारदर्शिता, सटीकता और तेजी बढ़ेगी।
पिछले साल कैसा रहा था PSEB 12th Result?
पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड ने 14 मई को रिजल्ट जारी किया था। कुल पास प्रतिशत 91% रहा था। लगभग 2,41,506 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस परीक्षा में हरसीरत कौर ने पहला स्थान, मनवीर कौर ने दूसरा स्थान और अर्श नाही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
