पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज यानी 11 मई 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी के साथ डिजिलॉकर पर पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रोसेस मिलेगी।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल करीब 2.8 लाख छात्रों ने पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में हिस्सा लिया था।
PSEB 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
स्टेप 1. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “PSEB Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर रखें।
मार्कशीट में मिलेगी ये जानकारी
ऑनलाइन जारी होने वाली प्रोविजनल मार्कशीट में छात्रों को कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी, जैसे:
छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
रिजल्ट स्टेटस
डिवीजन
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत शानदार रहा था। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी बोर्ड से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, ऐसे में यदि साइट धीमी चले तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: मुख्य विषयों का पास प्रतिशत
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अलग अलग विषयो के पास प्रतिशत को देखा जाए तो, पंजाबी में पास होने की दर 99.31% रही, जिसके बाद हिंदी 99.06% और सामाजिक अध्ययन 98.66% पर रहे। गणित और विज्ञान में पास होने का प्रतिशत क्रमशः 98.70% और 98.18% दर्ज किया गया, जबकि अंग्रेजी 97.71% पर रही।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: सहायता प्राप्त स्कूल
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में सहायता प्राप्त स्कूलों में सभी श्रेणियों में सबसे कम उत्तीर्ण दर (89.68%) दर्ज की गई।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: सरकारी स्कूलो का प्रदर्शन
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में सरकारी स्कूल 94.45% रही है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: गैर-सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल गैर-सरकारी स्कूलों ने 95.97% की सर्वाधिक सफलता दर दर्ज की।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: शहरी बनाम ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने 95.35% की उच्च उत्तीर्ण दर हासिल की (1,66,830 छात्र उत्तीर्ण हुए), जबकि शहरी क्षेत्रों के छात्रों ने 92.98% की उत्तीर्ण दर दर्ज की (87,914 छात्र उत्तीर्ण हुए)।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: कौन है टॉपर
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें 650 में से 646 अंक हासिल हुए हैं।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 95.96% (1,22,595 पास) का पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23% (1,32,143 पास) रहा।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट
2026 बनाम 2025 की बात करें, तो पिछले वर्ष (2024-2025) की तुलना में, जिसमें पास होने की दर 95.61% थी, सफल उम्मीदवारों की संख्या में लगभग 1.09% की मामूली कमी आई है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: इतने छात्रों को रिजल्ट रोके गए
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो चुका है और आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें इस वर्ष शेष छात्रों में से 13,126 को पुनः परीक्षा देनी होगी, 1,593 अनुत्तीर्ण हुए हैं, और 42 के परिणाम रोक दिए गए हैं।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: क्या रहा पास प्रतिशत
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो चुका है औऱ इस साल शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 में, कुल 2,69,505 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,54,744 छात्र उत्तीर्ण हुए; इसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52% रहा।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: टॉप 3 में से दो लड़कियां
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो रहा है, जिसके सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस साल बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप करने वाले पहले तीन छात्रों में दो लड़कियां हैं।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: जारी हो रहे हैं आंकड़े
पंजाब बोर्ड अध्यक्ष अमर पाल सिंह पीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी कर रहे हैं, जिसें सबसे पहले ओवरऑल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की जानकारी साक्षा करेंगे।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: कौन जारी कर रहा है रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष अमर पाल सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर रहे हैं, जिसकी पूरी डिटेल यहां मिलेगी।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: जारी हो रहा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2026 के लिए मोहाली स्थिति एजुकेशन बोर्ड के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की जा चुकी है, जिसमें परिणाम और अन्य जानकारी को जारी किया जा रहा है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
स्टेप 1. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “PSEB Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर रखें।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: बोर्ड जल्द जारी कर सकता है मेरिट लिस्ट
PSEB रिजल्ट के साथ राज्य की मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है। टॉप 10 छात्रों के नाम, अंक और स्कूल की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा होने की संभावना है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: अभिभावकों की बढ़ी चिंता और उम्मीदें
रिजल्ट से पहले अभिभावकों की चिंता और उम्मीदें दोनों बढ़ गई हैं। कई परिवारों में बच्चों के भविष्य और आगे की पढ़ाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ेगी चर्चा
हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी। कई छात्र अपने अंक और सफलता की कहानी साझा करेंगे।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?
पिछले साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा था। कई जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन रिजल्ट में गलती दिखे तो क्या करें?
यदि किसी छात्र की मार्कशीट में नाम, अंक या अन्य जानकारी गलत दिखाई देती है तो उसे तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। बोर्ड बाद में सुधार की प्रक्रिया शुरू करेगा।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा से मिलेगा दूसरा मौका
यदि कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दूसरा मौका मिलेगा। बोर्ड रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: ग्रामीण इलाकों के छात्रों में भी उत्साह
पंजाब के ग्रामीण इलाकों में भी छात्र रिजल्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कई परिवारों के लिए 10वीं का रिजल्ट आगे की शिक्षा और करियर तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: स्कूलों में जल्द शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
10वीं रिजल्ट के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कई स्कूलों ने पहले ही एडमिशन से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। छात्र अपने अंकों के आधार पर पसंदीदा स्ट्रीम और स्कूल चुन सकेंगे।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर बढ़ेगा ट्रैफिक
रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही लाखों छात्र वेबसाइट पर विजिट करेंगे। ऐसे में वेबसाइट धीमी चल सकती है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश न करें।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा केंद्रों पर हुई थी कड़ी निगरानी
इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी गई थी। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कई विशेष इंतजाम किए थे। सीसीटीवी कैमरे और फ्लाइंग स्क्वॉड की मदद से परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: DigiLocker से मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को DigiLocker पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। यह डिजिटल डॉक्यूमेंट सरकारी मान्यता प्राप्त होता है और एडमिशन या अन्य कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: एडमिट कार्ड संभालकर रखें छात्र
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। रिजल्ट चेक करने और आगे की प्रक्रिया में रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। कई बार छात्र रोल नंबर भूल जाते हैं, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करियर विकल्पों पर बढ़ेगा फोकस
10वीं रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने करियर की दिशा तय करनी होगी। कई छात्र साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुनेंगे, जबकि कुछ छात्र डिप्लोमा और स्किल कोर्सेज का विकल्प भी चुन सकते हैं। करियर काउंसलिंग की जरूरत इस समय सबसे ज्यादा महसूस होती है।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
पिछले कई वर्षों से पंजाब बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार भी माना जा रहा है कि लड़कियां पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट में बाजी मार सकती हैं। बोर्ड के आंकड़े जारी होने के बाद तस्वीर साफ होगी।
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स के इंटरव्यू भी हो सकते हैं जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड टॉपर्स के नाम और अंक साझा कर सकता है। इसके साथ कई मीडिया प्लेटफॉर्म टॉपर्स के इंटरव्यू और उनकी सफलता की कहानी भी सामने ला सकते हैं। छात्र टॉपर्स की तैयारी के तरीके जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं।
