पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहेगी, जिससे वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सकेगा।
PSEB Punjab Board 10th Result LIVE Update Direct Link
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक था। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई थी।
PSEB 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देखने के स्टेप्स
स्टेप 1. सबसे पहले pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “PSEB Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
DigiLocker पर PSEB 10th Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. DigiLocker Results Portal या DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2. मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
स्टेप 3. “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. Punjab Board चुनें और “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5. रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
बोर्ड की ओर से जारी ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्रों को बाद में स्कूलों के माध्यम से ओरिजिनल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
पंजाब बोर्ड में लागू हुआ नया On-Screen Marking सिस्टम
पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने बताया कि इस बार बोर्ड ने On-Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया है। इस डिजिटल प्रक्रिया में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी कंप्यूटर पर जांची।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
साल 2025 में पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 16 मई को जारी हुआ था। उस समय कुल पास प्रतिशत 96.61% दर्ज किया गया था। वहीं 2024 में रिजल्ट 18 अप्रैल को घोषित हुआ था और कुल पास प्रतिशत 97.24% रहा था।
