पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज, 11 मई 2026 कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दोपहर बोर्ड 12:30 अपराह्न आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर परिणाम घोषित। परीक्षा में शामिल छात्रों को अपना रोल नंबर से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में मदद मिलेगी। पंजाब बोर्ड10वीं रिजल्ट 2026 को चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पीएसईबी 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक की पूरी डिटेल यहां चेक करें।
इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का पहला पेपर सोशल साइंस और अंतिम पेपर हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन का था।
PSEB Punjab Board 10th Result 2026 LIVE Update Direct Link
PSEB 10th Result 2026 कहां चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे:
पीएसईबी ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in और DigiLocker पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। अगर आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की वजह से दिक्कत आती है, तो छात्र DigiLocker के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB 10th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी परीक्षा कुल 80 अंकों की होती है, जबकि 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।
PSEB 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1. पीएसईबी ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “PSEB Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का मौका
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड जल्द ही इसकी तारीख और फीस संबंधी जानकारी जारी करेगा।
पंजाब बोर्ड में लागू होगा नया डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में जल्द ही CBSE की तर्ज पर On-Screen Marking (OSM) System लागू किया जाएगा। इस डिजिटल सिस्टम के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी कंप्यूटर पर जांची जाएगी, जिससे रिजल्ट अधिक तेज और सटीक तरीके से तैयार किए जा सकेंगे।
